Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली मध्य प्रदेश विशेष

साहब को रिश्वत के तौर पर भैंस सौंपने के लिए दफ्तर पहुंची महिला. तहसीलदार हुआ आग बबूला 

भोपाल: मध्यप्रदेश के सीधी जिले के अंतर्गत सिहावल तहसील में मंगलवार को एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया. बताया गया कि एक महिला लिपिक के पास पहुंची और बोली ”साहब मेरे पास रुपये नहीं हैं! इसी भैंस का दूध बेचकर 10 हजार रुपये आपको दिए फिर भी मेरा काम नहीं हुआ.



अब रिश्वत के पर तौर आप मेरी भैंस ले लीजिए और मेरा नामांतरण-बंटवारा कर दीजिए. क्योंकि मैं चार माह से रुपये देने के बाद भी भटक रही हूं.’जब महिला बतौर रिश्वत भैंस लेकर तहसील कार्यालय पहुंची तो सभी कर्मचारी व आसपास के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. नौटंकी को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुट गए. एक घंटे तक चले ड्रामे के बाद महिला को वापस घर भेज दिया गया.इधर,सिहावल के तहसीलदार ने महिला की हरकत से खिन्न होकर चौकी प्रभारी को आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

Related posts

ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा सहित सभी विजेता अपने वतन लौटे, एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत, बैंड बाजे, ढोल नगाड़ों की गूंज।

Ajit Sinha

खरगे ने संसद में पूछा – एलपीजी संकट पर राज्यसभा में चर्चा क्यों नहीं होने दे रही मोदी सरकार।

Ajit Sinha

यस बैंक पर आरबीआई ने कसा शिकंजा, सिर्फ 50 हजार रूपए ही निकाल सकेंगे ग्राहक

Ajit Sinha
error: Content is protected !!