Athrav – Online News Portal
नोएडा राष्ट्रीय हाइलाइट्स

बारिश से बढ़ा सर्दी का सितम, आने वाले दिनों में और बेदर्द होगा मौसम-वीडियो देखें।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने भी मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है. ठंडी हवाएं चलने की वजह से नोएडा समेत पूरा एनसीआर भीषण शीतलहर की चपेट में है. नोएडा में सुबह से हो रही बारिश के कारण ठंड का लेवल और बढ़ गया है नोएडा समेत पूरा एनसीआर के भीषण शीतलहर की चपेट में है. कई इलाकों में कोहरे घना होता जा रहा है.

जैसे-जैसे तापमान में गिरावट आएगी वैसे-वैसे कोहरा और घना होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने यहां घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है.

सुबह नोएडा के आसमान पर घने बादल छाए हुए है और लगातार हो रही बारिश भी होने का अनुमान है. कई स्थानों बारिश के साथ आंधी और बिजली भी कड़क रही और तेज हवा की रफ्तार से नोएडा शीतलहर की चपेट में है और कोहरे की चादर आसमान पर नजर आ रही है.

मौसम विभाग के अनुसार नोएडा वासियों लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं वेस्टर्न हिमालय रीजन में वेस्टर्न साइक्लोन एक्टिव है जिसके चलते 27, 28 दिसंबर को बारिश और बौछार करने का यह येलो अलर्ट भी जारी किया गया है नोएडा एनसीआर में इस हफ्ते अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यहां घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है.

Related posts

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र देओल का आज निधन हो गया , वह 89 वर्ष के थे

Ajit Sinha

राहुल बोले- 400 पार का नारा देने वाली भाजपा बिना ईवीएम, बिना मैच फिक्सिंग के 180 सीटें भी पार नहीं कर सकती- लाइव वीडियो

Ajit Sinha

लाइव वीडियो: मोदी सरकार ने मुझ पर 24 केस लगाए, यह मेरी छाती पर 24 मेडल हैं- राहुल गांधी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x