Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

पत्नी की किसी और शख्स से अवैध संबंध होने का शक था, इस लिए उसे पीछा कर सरेआम गोली मार दी,पति अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: पत्नी की किसी और शख्स के साथ अवैध संबंध होने का शक था इस लिए उसने उसे चोरी छिपे जान से मारने की नियत से पीठ में गोली मार दी। इसके लिए उसे पहले पांच घंटों तक इंतजार करना पड़ा। आरोपित पति को स्पेशल स्टाफ, जिला द्वारका और थाना उत्तम नगर की संयुक्त टीम ने मुकदमा नंबर -172 , दिनांक 26 मार्च 2021, भारतीय दंड सहिंता की धारा 307 व आर्म एक्ट के तहत थाना उत्तम नगर में दर्ज मुकदमे में अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल , एक खाली खोल व एक जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक स्पेशल स्टाफ और थाना उत्तम नगर, द्वारका जिले की संयुक्त टीम ने थाना उत्तम नगर इलाके में सनसनीखेज  मामले में शामिल एक आरोपित शख्स को अरेस्ट  किया, जिसमें पीड़िता परमिला, निवासी  हस्तसल विहार ,उत्तम नगर उम्र 39 साल  को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी पीठ में गोली लगने से चोट लगी है । इसके अनुसार एफआईआर नंबर -172, दिनांक 26 मार्च- 2021 , भारतीय दंड सहिंता की धारा 307 के तहत थाना  उत्तम नगर में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पीड़िता को पब्लिक प्लेस पर गोली लगने से चोट लग गई। इसके बाद स्पेशल स्टाफ और उत्तम नगर थाने की संयुक्त ने आरोपित की पहचान पीड़िता की पति के रूप में गई।  इसके बाद यूपी के कासगंज और अलीगढ़ इलाके में कई जगहों पर संयुक्त पुलिस की टीम ने छापे मारे। और उसे एक गुप्त सूचना के आधार पर अरेस्ट कर लिया। 

पुलिस की माने तो पूछताछ के दौरान आरोपित  ने खुलासा किया कि उसे शक है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध है। वे पिछले एक साल से अलग रह रहे थे। पिछले महीने उसने अपनी पत्नी को खत्म करने का प्लान बनाया और अपने गांव के एक बाबू से एक देसी कट्टा खरीदा और वह 22 मार्च 2021 को दिल्ली आ गया। बीते  26 मार्च 2021 को वह उत्तम नगर ,दिल्ली के ओम विहार फेज-4 में गया और 5 घंटे तक इंतजार करने लगा, रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी पत्नी को देखने के बाद उसने पीछे से उसका पीछा किया और पीछे से उस पर गोली चलाई और मौके से भाग गया। आरोपित पति काना रामबीर निवासी कासगंज, उत्तरप्रदेश, उम्र 43 साल हैं .इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल , एक खाली खोल व एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए।   

Related posts

चोरी के शक में एक लड़के की पीट -पीट कर सनसनीखेज हत्या करके एक फैक्टरी में फेंकने के मामले में पांच आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा के दौरान बोट रेस में करते हुए पूरे मस्ती के मूड में दिखाई दिए -देखे वीडियो।

Ajit Sinha

शिक्षा में सबसे महत्वपूर्ण सुधार की बात की जाए तो वो परीक्षा प्रणाली में सुधार होगा-मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x