Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

स्टोर की सुरक्षा करने वाले ही बने चोर, पंचकूला पुलिस ने 2 सिक्योरिटी गार्ड को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-8 स्थित रिलायंस स्मार्ट बाजार में हुई सामान की चोरी की गुत्थी को सुलझाते हुए दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान साहिल चौहान और पीयूष के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के लिए रिमांड हासिल किया है और चोरी का सामान बरामद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।9 जनवरी को जीरकपुर निवासी एक शिकायतकर्ता, जो सेक्टर-8 स्थित रिलायंस स्मार्ट बाजार के स्टोर का मालिक है, ने पुलिस को चोरी की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके स्टोर पर तैनात दो सुरक्षा गार्ड पिछले काफी समय से धीरे-धीरे स्टोर से सामान चोरी कर रहे थे। आंतरिक मिलान के दौरान स्टोर से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान गायब पाया गया। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-7 में चोरी का मामला दर्ज किया गया। जांच अधिकारी अमनदीप ने मामले की छानबीन करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की।पहले आरोपी साहिल चौहान (निवासी हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश, हाल किरायेदार मनीमाजरा) को 10 जनवरी को गिरफ्तार किया। 11 जनवरी को उसे कोर्ट में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।साहिल से पूछताछ के दौरान इस वारदात में शामिल उसके साथी पीयूष का नाम सामने आया, जो उसी स्टोर में सुरक्षा गार्ड था। पुलिस ने 14 जनवरी को पीयूष को उसके पैतृक निवास हमीरपुर से गिरफ्तार कर लिया।आज दूसरे आरोपी पीयूष को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने एक दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से यह पता लगाएगी कि वे चोरी किया हुआ सामान किसे बेचते थे। पुलिस का मुख्य उद्देश्य चोरी हुए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी करना और इस नेटवर्क में शामिल अन्य खरीदारों को गिरफ्तार करना है। वहीं, पहले आरोपी साहिल चौहान को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा के लिए तैनात कर्मचारियों का इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त होना गंभीर विषय है और पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित कर रही है।

Related posts

निठारी कांड के आरोपियों सुरेन्द्र कोली और मनिंदर सिंह पंढेर की फांसी की सजा रद्द होने से आहत है निठारी के पीड़ित परिवार

Ajit Sinha

पहले ग्राइंडर डेटिंग ऐप पर डेट पर बुलाया, लूटा, फिर कुकर्म का अश्लील वीडियो बना कर ब्लैक मेल कर रहे चार गिरफ्तार

Ajit Sinha

कुख्यात गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को फर्जी पासपोर्ट मुहैया कराने, जिस की मदद से विदेश भाग गया था, आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x