Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

बाघ पेड़ पर चढ़कर करने चला बंदर का शिकार, तभी बंदर ने दिखाई ऐसी चालाकी, जमीन पर धड़ाम से गिरा बाघ – देखें वायरल वीडियो

नई दिल्ली/ अजीत सिन्हा
बाघ सबसे खतरनाक जानवरों में से एक है, अगर सामने आ जाए तो डर के मारे इंसान के हाथ-पैर कांपने लगते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर बाघ के खतरनाक और हैरान कर देने वाले वीडियोज वायरल होते रहते हैं. बाघ का ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाघ, बंदर का शिकार करने के लिए पेड़ पर चढ़ जाता है, लेकिन बंदर अपना ऐसा दिमाग चलाता है कि वह बाघ को ही हरा देता है और उसका शिकार बनने से बच जाता है.


इस वीडियो को सोशल मीडिया पर आईएफएस अफसर प्रवीण अंगुसामी ने शेयर किया है.वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘अपनी कमजोरियों को कभी हावी न होने दें, हमेशा अपनी ताकत को पचाने और दिमाग लगाएं.’ वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाघ पेड़ पर चढ़ा हुआ है और थोड़ा नीचे की ओर वहीं एक बंदर भी पेड़ पर चढ़ा नजर आ रहा है. बाघ जैसे ही बंदर की ऊपर हमला करने के लिए आगे बढ़ता है, तभी बंदर पेड़ को जोर से हिलाकर दूसरी तरफ ऊपर की चला जाता है. इतने में बाघ खुद को संभाल नहीं पाता और धड़ाम से जमीन पर गिर जाता है.

Related posts

केजरीवाल सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य के बाद अब ओल्ड एज होम्स को भी बनाएगी विश्वस्तरीय।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बहादुर सीआरपीएफ कर्मियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं। 

Ajit Sinha

राज्यसभा चुनावः भारतीय जनता पार्टी ने घोषित किए 9 उम्मीदवार, मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x