Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: शराब के ठेके पर एक पेटी बियर के साथ एक पेटी बियर फ्री में नहीं देने पर हवाई फायरिंग करने के एक आरोपित चुन्नू पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: शराब के ठेके पर होली की रात को एक पेटी बीयर के साथ एक पेटी बियर फ्री में नहीं देने पर अपने पिस्टल से हवाई फायरिंग करने व ठेके के सेल्समेन को जान से मारने की धमकी देने के एक मामले में अपराध शाखा , सेंट्रल की टीम ने आज एक आरोपित को तिगांव पुल के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम चुन्नू उर्फ़ यश उम्र 24 वर्ष , निवासी गांव मौजाबाद है। इसके पास पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल को बरामद कर लिया है , जिसे आरोपित ने 55 हजार रूपए में नोएडा से खरीद कर लाया था। पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पीएस भूपानी में रामकुमार निवासी सेक्टर-21 ए फरीदाबाद ने एक शिकायत दी जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया की वह शराब ठेका का मालिक है। गत 14 मार्च की रात को चुन्नू उर्फ यश निवासी गांव मौजा बाद ठेके पर कार में आया। जिसने एक पेटी बियर खरीदी और एक पेटी फ्री देने को कहा, जब सेल्समेन ने फ्री देने से मना किया तो आरोपित ने पिस्टल निकाल कर हवाई फायर किया तथा सेल्समैन को जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गया। जिसकी शिकायत पर पीएस भूपानी में अवैध हथियार तथा जान से मारने की धमकी देने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।उनका कहना है कि अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने आरोपित चुन्नू उर्फ यश (24) निवासी गांव मौजाबाद को तिगांव पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि गत 14 मार्च की रात को वह ठेके पर बीयर लेने आया था, जहां पर उसने एक पेटी बियर के साथ एक पेटी फ्री में देने के लिए कहा, लेकिन ठेके वालों ने मना कर दिया, जिस पर उसने हवा बाजी में पिस्टल से हवाई फायर कर दिया, वह नोएडा से 55,000/-रुपए में पिस्टल को लेकर आया था। आरोपित को अधिक पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद:कॉलेज के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने का काम करें लैक्चरार : कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: करियर निर्माण करेगा इनोवेटिव स्किल स्कूल-नेहरू

Ajit Sinha

शादी का झांसा देकर ओयो होटल के एक कमरे में रेप करने वाले एक आरोपित को महिला थाना, बल्लभगढ़ की पुलिस के किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x