Athrav – Online News Portal
नोएडा

तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई -बहन को कुचला, दोनों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा में आज तेज रफतार का कहर देखने को मिला जहां एक तेज़ रफ़्तार बेलगाम ट्रक ने मोटरसाइकिल से जा रहे भाई बहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में भाई- बहन की मौके पर ही मौत हो गई । ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। दोनो भाई -बहन केमराला गांव के रहने थे जो कि अपने गांव केमराला से बाइक पर सवार होकर दादरी आए थे, लेकिन दादरी कस्बे में पहुचते ही ये हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

ये विचलित करने वाली तस्वीरे कैमराला गांव निवासी 23 वर्षीय श्रुति और 21 वर्षीय प्रिंस की है जो दवा लेने के लिए गांव से दादरी आए थे, दादरी कस्बे में जब वह डॉक्टर के पास जा रहे थे तभी रोड पर उनकी बाइक को पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई- बहन मोटरसाइकिल से नीचे गिर गए और गिरते ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई । ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को इस घटना के बारे में जानकारी दे दी हैं , साथ ही पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है और आरोपित ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि दादरी कस्बे में एक सड़क हादसे की सूचना मिली थी और मौके पर पहुंचने पर पाया कि मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई है। फिलहाल उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Related posts

नॉएडा: मोबाइल छीन कर भागते वक़्त पुलिस -बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली-देखें वीडियो

Ajit Sinha

दोहरे हत्याकांड का खुलासा: लूट के लिए कारोबारी दंपती के कर्मचारी अमन हयात खान ने की थी हत्या, गिरफ्तार-देखें वीडियो 

Ajit Sinha

पानी के विवाद में एक परिवार के दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, सीसीटीवी में हुई कैद 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x