Athrav – Online News Portal
हरियाणा

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 24 सितम्बर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी जाएगी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 24 सितम्बर, 2021 को सुबह 10.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक पंचकूला के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी जाएंगी।

निगम के प्रवक्ता ने बताया कि उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के चेयरमैन एवं सदस्य उपभोक्ताओं की बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से संबंधित शिकायतें, कनेक्शन काटने और जोड़ने बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा, विश्वसनीयता में कमी और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग  के आदेशों की अवहेलना आदि समस्याओं की सुनवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि बिजली अधिनियम की धारा 126 तथा धारा 135 से 139 के अन्तर्गत बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग के  मामलों में दंड तथा जुर्माना और धारा 161 के अन्तर्गत जांच एवं दुर्घटनाओं से सम्बंधित मामलों की सुनवाई नहीं  की जाएगी।

Related posts

शैक्षणिक सत्र में रेडियो के माध्यम से पढ़ाई करवाने की अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक में ऑनलाइन ठगी के 40 वारदात करने के आरोपित को किया अरेस्ट  

Ajit Sinha

जेजेपी के संगठन में विस्तार, 21 पदाधिकारी घोषित किए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x