Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

महिला किन्नर का भेस बदल कर राहगीरों को लूटने वाले तीन लड़कों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : शनिवार रात को दिल्ली बॉर्डर स्थित टोल प्लाजा के समीप महिला किन्नर के भेस बदल कर राहगीरों को लूटने वाले तीन लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गए लूटेरों के खिलाफ उद्योग विहार थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। पकड़े लूटेरों के पास से लूट के 2100 रुपए नगद और कागजात बरामद किए हैं.पुलिस की माने तो सोमवार को तीनों लूटेरों को अदालत के सम्मुख पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

एसएचओ देवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 21 जुलाई को मुकेश सिंह ,गांव जास मई, जिला मैनपुरी, उत्तर-प्रदेश हाल निवासी यादव मोहल्ला कापसहेड़ा ने थाना उद्योग विहार,गुरुग्राम में आकर एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि वह ड्राईवरी का काम करता है और कल 20 जुलाई की रात को वह व उसका हैल्पर सिवेक यादव निवासी नीमगांव जिला लखीमपुर खीरी,उत्तर-प्रदेश दोनों शंकर चौक से दूसरे बस ड्राइवर के पास पगार का 2000 रुपए लेने आए थे। जब वे पैसे लेकर वापस जा रहे थे तो समय करीब रात 11 बजे जब वे लोग दिल्ली बॉर्डर टोल प्लाजा से पहले तीन महिलाएं पेड के पीछे से निकलकर आई और उन्हें डरा-धमका कर उनसे पैसे छीन लिए।



उनका कहना हैं कि शिकायत मिलने के बाद उन्होनें तीनों अज्ञात लूटेरे के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इस केस के लिए उन्होनें एक विशेष टीम गठित की और उनकी टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों की पहचान की जिनके नाम राहुल निवासी शिखा जिला बैराईप हाल निवासी कापसहेड़ा दिल्ली, सचिन उर्फ़ शशि निवासी गांव कामरौली थाना घौसी, उत्तर-प्रदेश हाल निवासी डूंडाहेड़ा,गुरुग्राम व रिंकू उर्फ रिंकी निवासी घंटाघर, फिरोजाबाद, उत्तर-प्रदेश हाल कापसहेड़ा, दिल्ली हैं,को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह महिला किन्नर के भेस बदल कर आने जाने वाले राहगीरों को घेर कर और डरा धमका कर उनसे नगदी और कीमती सामानों को लूट व छीन लेते थे। उनका कहना हैं कि कल सोमवार को अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा जहां से तीनों को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Related posts

जेल से हैं जुड़े तार: एक स्क्रेप व्यापारी से एक लाख रूपए मंथली मांगने, ना देने पर जान से मारने की धमकी के दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कुख्यात बदमाश भारत उर्फ़ भोला मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha

33 केवी से 220 केवी लाइनों में फॉल्ट पर तुरंत सूचना देने के निर्देश।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!