Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

यहाँ के विकास के लिए जो पैसा केंद्र से भेजा जाता है, वह जनता की भलाई में लगने के बजाय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है- नड्डा

नई दिल्ली/अजीत सिन्हा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज शुक्रवार को हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित एक विशाल बुद्धिजीवी वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया और टीआरएस सरकार की नाकामी एवं ओवैसी की विभाजनकारी राजनीति पर कड़ा प्रहार करते हुए उनसे हैदराबाद स्थानीय निकाय चुनावों में विकास के प्रति माहौल बनाने का आह्वान किया। इससे पहले उन्होंने हैदराबाद में आज एक भव्य रोड शो भी किया। रोड शो में राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्थानीय जनता का अपार समर्थन, प्यार और आशीर्वाद मिला। कार्यक्रम में 15 से अधिक वर्गों से सम्मानित बुद्धिजीवी उपस्थित थे। मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पद्मश्री अब्दुल वहीद, पद्मश्री हनुमान चौधरी, जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी राजेन्द्र कुमार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय बांदी,केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री. किशन रेड्डी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं हैदराबाद स्थानीय निकाय चुनाव के प्रभारी भूपेंद्र यादव जी भी उपस्थित थे। नड्डा ने बिहार विधान सभा चुनाव में भाजपा की सफलता की गाथा का वर्णन करते हुए कहा कि बिहार में हमने 110 विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़ते हुए 74 सीटों पर विजय प्राप्त की। हमारी जीत का स्ट्राइक रेट 67% रहा।

बिहार की जनता ने विपक्ष के गुंडाराज और अराजकता की राजनीति को नकारते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकासवाद की राजनीति में अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त की। बिहार की जनता ने न केवल श्रीराम जन्मभूमि, धारा 370 के उन्मूलन और अन्य विषयों पर मोदी सरकार द्वारा उठाये गए क़दमों बल्कि कोविड मैनेजमेंट में मोदी सरकार की सराहनीय भूमिका पर भी मुहर लगाई। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार को विकास के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये देने के विशेष पैकेज का एलान किया था। लोग अक्सर चुनावों में किये गए वादे को भूल जाते हैं, केसीआर सरकार इसका प्रमाण है लेकिन प्रधानमंत्री ने न केवल बिहार को वादे के मुताबिक़ 1.25 लाख करोड़ रुपये की सहायता दी बल्कि अन्य योजनाओं में बिहार को 40,000 करोड़ रुपये अलग से दिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की राजनीतिक संस्कृति में परिवर्तन लाते हुए राजनीति को पुनः परिभाषित किया कि जनता के बीच जाना है तो राजनीतिक दलों को अपना रिपोर्ट कार्ड जनता को बताना ही होगा।

उन्होंने कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव के साथ-साथ देश के कई राज्यों में उप-चुनाव भी थे। गुजरात में भाजपा को आठ की आठ सीटों पर तो मध्य प्रदेश में 28 में 19 सीटों पर, उत्तर प्रदेश में 6 सीटों पर, कर्नाटक की दो की दो सीटों पर और मणिपुर में चार सीटों पर भाजपा को विजय मिली। तेलंगाना में एक सीट पर उप-चुनाव था, उसमें भी आप ने भारतीय जनता पार्टी को विजयश्री दिलाई है। मणिपुर से लेकर गुजरात तक और कर्नाटक,तेलंगाना से लेकर लद्दाख तक देश की जनता ने भाजपा में विश्वास व्यक्त किया। आखिर क्यों भारत की जनता भारतीय जनता पार्टी को बार-बार आशीर्वाद देती है? यह इसलिए क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' को अपना मंत्र बनाया है और भाजपा ने उनके नेतृत्व में ‘सेवा ही संगठन को अपना मूल बनाया है।

Related posts

केजरीवाल सरकार 175 करोड़ से करेगी गांवों में विकास कार्य, दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड ने 136 योजनाओं को दी मंजूरी

Ajit Sinha

फरीदाबाद:गांव नीमका में ग्रामीणों को लुटेरी पार्टियों से होशियार रहने की अपील की : भाजपा नेता राजेश नागर

Ajit Sinha

राहुल बोले- पश्चिम बंगाल के लोग देश को रास्ता दिखाते हैं

Ajit Sinha
//glaultoa.com/4/2220576
error: Content is protected !!