Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पिता-पुत्र को कार में लिफ्ट देकर बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूटें एक लाख 70 हज़ार रुपए

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के कोतवाली 39 क्षेत्र के महामाया फ्लाईओवर के पास से मैनपुरी जाने के लिए निकले पिता -पुत्र को कार में लिफ्ट देकर बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने चाकू और नुकीले सरिए के बल पर दोनों से एक लाख 19 हज़ार रुपए लूट लिए और दो एटीएम कार्ड और ओप्पो का मोबाइल फोन छीन लिया। बदमाश दोनों को बंधक बनाकर घुमाते रहे और एटीएम कार्ड का पिन पूछ कर 50 हज़ार रुपये निकाल लिए और फिर यमुना एक्सप्रेस वे पर दोनों को फेंक कर भाग गए। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने छह दिनों तक उनकी शिकायत दर्ज नहीं की और गत 22 सितंबर को जब मुकदमा दर्ज किया तो मामूली धाराओं में किया गया।

दिल्ली के मदनपुर खादर में रहने वाले इकराम अली और उनके पिता शोएब अली मैनपुरी जाने के लिए एक कार में लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। कार में सवार 4 बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया और फिर चाकू के बल पर मारपीट कर इकराम के पास मौजूद 80 हज़ार और उसके पिता शोएब के पास मौजूद 39000 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने इकराम के दोनों एटीएम कार्ड और ओप्पो मोबाइल फोन भी छीन लिया। इसके बाद हथियारों के बल पर बदमाशों ने एटीएम का पिन पूछ कर दोनों एटीएम कार्ड 25- 25 हज़ार रुपये भी निकाल लिए। इसके बाद पिता-पुत्र को यमुना एक्सप्रेस वे पर जेवर टोल प्लाजा से पहले फेंक भाग गए। नोएडा ज़ोन-1 के डीसीपी राजेश यस का कहना है,कि पीड़ित के शिकायत पर थाना 39 पुलिस की टीमें बनाकर मामले की जांच कराई जा रही है डीसीपी ने बताया कि नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। बदमाशों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीसीपी का कहना है कि पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है कि इस प्रकार अनजान लोगों की गाड़ियों में लोग लिफ्ट ना ले।

Related posts

जाहिद हत्याकांड में फरार आरोपित साहिल पकड़ा गया।

Ajit Sinha

खुलासा:प्रेमिका की नाबालिग लड़की से प्रेम करता था, इसलिए ओमकार की सनसनीखेज हत्या कर दी -2 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

धवस्त ब्रेकिंग: देश की सबसे बड़ी भ्रष्टाचार की ट्विन टावर को पूर्ण रूप से मलबे में तब्दील कर दिया गया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x