Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस को चकमा देकर कर फरार बदमाश, पुलिस एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा में पैदल गश्त कर रही कोतवाली बीटा-2 पुलिस और कार सवार बदमाश के बीच हुई  मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल बदमाश के पास से  लूट के दो मोबाइल फोन, एक कार, तमंचा और कारतूस बरामद की गई  है. यह बदमाश अंतरराज्यीय मोबाइल लुटेरे गिरोह का सदस्य है. पहले भी पुलिस को चकमा देकर फरार हो चुका है.
 
मुठभेड़ में घायल  बदमाश को अस्पताल ले जाती हुई कोतवाली बीटा-2 पुलिस, प्रारंभिक पूछताछ में बदमाश की पहचान बंटी के रूप में हुई है.  एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि कोतवाली बीटा-2  पुलिस टीम थाना प्रभारी के साथ पैदल गश्त कर रही थी, जब टीम पी -3 गोल चक्कर के पास पहुंची तो उसे एक एसेंट कार आती दिखाई दी. पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया लेकिन कार सवार ने पुलिस को देख भागने लगा, पुलिस ने उसका पीछा किया पीछा किया। इसी दौरान उसकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और गाड़ी से निकलकर पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली उसके पैर में लगी.  वह घायल होकर नीचे गिर पड़ा। और पुलिस ने उसे दबोच लिया और घायल अवस्था में इलाज के लिए उसे  अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 एडीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान बंटी के रूप में हुई है. अलीगढ़ का रहने वाला बंटी अंतरराज्यीय मोबाइल लुटेरे गिरोह का सक्रिय सदस्य है. जो मोटरसाइकिल से मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम दिया करते है। पुलिस ने दो दिन पहले ही इस गिरोह के दो साथियों को अरेस्ट  किया था और उसी दिन शाम को इस गिरोह के सरगना दीपक को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में पकड़ा था, तभी से बंटी फरार चल रहा था। इस पर एक दर्जन से ज्यादा लूट के मुकदमे दर्ज हैं।फिलहाल पुलिस इसके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने घायल लुटेरे के कब्जे से लूट के दो मोबाइल फोन,एक एसेंट कार और तमंचा कारतूस बरामद किए  है।

Related posts

81 गांवों के किसानों ने प्राधिकरण के खिलाफ एक बार फिर हल्ला बोला, किसानों ने एकजुट होकर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।

Ajit Sinha

हरियाणा: डीजीपी मनोज यादव ने किया खुलासा, निष्क्रिय खाते से 16 करोड़ रुपये धोखाधड़ी की साजिश रच रहे 3 आरोपी अरेस्ट 

Ajit Sinha

फरीदाबाद के टैक्सी ड्राइवर की हत्या गुरुग्राम में कार लूटने के उद्देश्य से की गई थी, इस हत्याकांड में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार ।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x