Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

भाजपा की स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ कि बैठक, नगर पालिका–नगर परिषदों के होने वाले चुनावों को लेकर हुआ मंथन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ की बैठक बुधवार को चंडीगढ़ स्थित परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के निवास पर सम्पन्न हुई l परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ समेत संगठन मंत्री रविन्द्र राजू, प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी, मोहनलाल बडौली, एडवोकेट वेदपाल, करनाल, रोहतक, यामुनानगर और पंचकूला के मेयर, सोनीपत से भाजपा नेता ललित बत्रा, जवाहर सैनी विशेष रूप से मौजूद रहे l बैठक में चुनावों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई l
बैठक के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में होने वाले स्थानीय निकाय से जुड़े चुनावों के लिए बैठक हुई l बैठक में चुनाव से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई l चुनाव कि तैयारियों से जुडी जिम्मेदारियों को लेकर मंथन हुआ है l
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसान के कल्याण के लिए सैदेव काम करती रहेगी l आज वे लोग सरकार के कामों पर प्रश्नचिंह लगा रहे है जिन्होंने कभी किसान के लिए कुछ नहीं किया l उन्होंने कहा हमारी सरकार ने किसानों कि दशा सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए l एम एस पी में बढ़ोतरी से लेकर किसान के सम्मान में एक फिक्स राशि सीधे उसके खाते में डालना, फसलों का बीमा करना उन्ही में से है l केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा सरकार किसानों के कल्याण के लिए दिन-रात लगी हुई है

Related posts

चंडीगढ़: 2010 से 2016 तक प्रदेश में रजिस्ट्रीयों के मामले में 7-ए के उल्लंघनों की जांच करवाई जाएगी- मनोहर लाल

Ajit Sinha

सोनाली फौगाट मर्डर केस मामला: परिजनों की मांग पर सीबीआई जांच के लिए चिट्ठी लिखेगी हरियाणा सरकार -सीएम

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिया है कच्चे कर्मचारियों को तोहफा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x