Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

हरियाणा के सीएम नायब की अध्यक्षता में शहरी स्थानीय निकाय विभाग की हाई पावर्ड वर्क्स परचेज़ कमेटी की बैठक संपन्न

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में शहरी स्थानीय निकाय विभाग की हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों से जुड़े स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन से संबंधित कार्यों के टेंडर रेट्स को स्वीकृति प्रदान की गई।बैठक में स्वीकृत किए गए विभिन्न कार्यों के टेंडरों की कुल लागत लगभग 90 करोड़ 66 लाख रुपये है। टेंडर प्रक्रिया के दौरान की गई नेगोशिएशन के माध्यम से लगभग 4 करोड़ 17 लाख रुपये की बचत सुनिश्चित की गई है। बैठक में हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा उपस्थित रहे। 
बैठक के दौरान नगर परिषद गोहाना में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे के पृथक्करण तथा प्रोसेसिंग साइट तक परिवहन, नगर परिषद पलवल में ठोस कचरे के प्रोसेसिंग कार्य, नगर निगम करनाल में पुराने (लीगेसी) कचरे के बायो-रेमेडिएशन, नगर निगम हिसार के एचएसवीपी सेक्टरों में सड़क सफाई तथा नगर निगम हिसार क्षेत्र में सड़कों की मशीनीकृत और मैनुअल सफाई से संबंधित कार्यों के लिए टेंडर रेट्स को मंजूरी दी गई। इसके अलावा नगर परिषद पलवल में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, पृथक्करण तथा प्रोसेसिंग साइट तक परिवहन से जुड़े कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कार्यों के टेंडर स्वीकृत किए गए हैं, उन्हें निर्धारित मानकों और टेंडर में दी गई सभी तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स के अनुरूप पूरी गुणवत्ता के साथ लागू किया जाए।

उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसियां और कॉन्ट्रैक्टर तय नियमों के अनुसार कार्य करें, ताकि शहरों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी और कार्यों के आधार पर कॉन्ट्रैक्टरों की ग्रेडिंग भी तैयार की जाए। जो एजेंसियां बेहतर कार्य करेंगी उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य न करने पर संबंधित कॉन्ट्रैक्टरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. साकेत कुमार, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के मिशन निदेशक शाश्वत सांगवान, करनाल नगर निगम की मेयर श्रीमती रेणु बाला गुप्ता, हिसार के मेयर परवीन पोपली सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में हुए घोटाले की कराई जाए उच्च स्तरीय न्यायिक जांच- कांग्रेस

Ajit Sinha

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 4 अक्टूबर को एचपीए मधुबन में आयोजित दीक्षांत समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

Ajit Sinha

सभी 90 हलकों में जाकर युवाओं को जेजेपी के साथ जोड़ेंगे दिग्विजय चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x