Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

सभी 90 हलकों में जाकर युवाओं को जेजेपी के साथ जोड़ेंगे दिग्विजय चौटाला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: युवाओं को जननायक जनता पार्टी से जोड़ने के लिए जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला प्रदेशभर का दौरा करेंगे। दिग्विजय चौटाला सभी 22 जिलों और 90 विधानसभा क्षेत्रों में ‘युवा जोड़ो अभियान’ कार्यक्रम करेंगे। दिग्विजय 18 जून को कैथल से इस बड़े अभियान का शुभारंभ करेंगे। जेजेपी युवा अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला 21 जून को अंबाला और 22 जून को पानीपत में यह कार्यक्रम करेंगे।

अभियान के तहत दिग्विजय चौटाला प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे और 31 जुलाई तक चलने वाले पार्टी सदस्यता अभियान के तहत युवाओं को ज्वाइन करवा कर उन्हें जेजेपी की सदस्यता ग्रहण करवाएंगे। इस दौरान वे प्रदेश के युवाओं और जेजेपी कार्यकर्ताओं से प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात, भाजपा सरकार की कमियों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे। साथ ही पिछली गठबंधन सरकार के दौरान जेजेपी के प्रयासों से हुई विकास कार्यों के बारे में लोगों को अवगत करवाएँगे।

Related posts

हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन रेनू भाटिया के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने शिरकत की।

Ajit Sinha

संकल्प पत्र के लिए जनता से सुझाव लेने निकली भाजपा की वैन, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज दिखाई हरी झंडी

Ajit Sinha

संसद में भाजपा सरकार जो बिल लाई है वो किसानों और कृषि क्षेत्र को तबाह करने वाले बिल लाई है-गौरव गोगोई-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x