Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पिंक टॉयलेट को लव नेस्ट बनाकर अंदर इश्क लड़ा रहे थे मैनेजर युवक-युवती, महिला सिपाही ने टोका तो रौब झाड़ने लगे-अरेस्ट 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सैकड़ों की संख्या में शौचालयों का निर्माण किया गया है. महिलाओं के लिए विशेष कर पिंक टॉयलेट बनाया गया है, जिससे कि वहां बेझिझक होकर इसका उपयोग कर सके, लेकिन जब इन सुविधाओं का उपयोग प्रेमी युगल अपने प्रेम के इजहार के लव नेस्ट के लिए करने लगे, तो हैरानी होना स्वाभाविक है. ऐसा ही एक मामला नोएडा के सेक्टर- 62 स्थित महिला शौचालय में हुआ जब एक महिला सिपाही शौचालय के उपयोग करने वहां पहुंची तो एक युवक और युवती इश्क में डूबे नजर आए और जब महिला सिपाही ने दोनों को टोका तो दोनों उसके साथ बदसलूकी करने लगे. तब महिला सिपाही ने थाने की पुलिस को सूचना दी और मौके पर अन्य पुलिसकर्मियों को बुला लिया। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया और शांति भंग की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया.

थाना सेक्टर-58 प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास महिला शौचालय में सोमवार शाम एक कंपनी का मैनेजर व युवती अश्लील हरकत कर रहे थे। इसकी जानकारी तब हुई जब महिला सिपाही शौचालय के लिए गई। महिला सिपाही ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर टोका. महिला सिपाही पर रौब झाड़ने लगे कहा कि आपका काम हम जैसे लोगों को सुरक्षा देना है न की हमारी निजी जिंदगी में दखल देना. इसके बाद महिला सिपाही ने थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। यहां पर भी दोनों ने हंगामा कर दिया। उनका दावा था कि वह उनकी निजी जिंदगी है। ऐसे में कई लोग जुट गए। पुलिसकर्मियों से दोनों काफी देर तक बहस करते रहे फिर सेक्टर- 58 की पुलिस दोनों को कोतवाली सेक्टर-58 ले आई। पुलिस ने शांतिभंग व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया। युवक की पहचान अंकित के रूप में हुई है जो सेक्टर-6 की एक कंपनी में मैनेजर है।

Related posts

ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली नमक बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 600 क्विंटल नकली नमक को 24000 बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: धोखाधड़ी के मामले में पिछले पांच वर्ष से फरार दो आरोपितों को अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

लोन देने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाली 2 महिला सहित 3 साइबर ठगों को ‘प्रतिबिंब एप्लिकेशन’ की मदद से दबोचे गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x