Athrav – Online News Portal
जरा हटके

शेर ने बस पर हमला करने के लिए लगाई दौड़, जैसे ही आया पास तो ड्राइवर ने किया ऐसा… देखें तस्वीर

छत्तीसगढ़ के रायपुर में नंदनवन जंगल सफारी  में एक बाघ के पर्यटक बस का पीछा  करने का वीडियो वायरल  होने के बाद जंगल सफारी के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया. वन विभाग के अनुसार, वीडियो शुक्रवार को शूट किया गया था.पयर्टकों की बस जंगल सफारी पर थी, जब दो बाघ आपस में लड़ रहे थे.  उनमें से एक ने अचानक बस से लटक रहे प्लास्टिक के एक टुकड़े पर झपट्टा मारा.

वीडियो में एक पर्यटक को उस तेजी से ले जाने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है और बाघ कुछ दूर तक बस का पीछा करता हुआ नजर आ रहा है. एपीसीसीएफ अरुण पांडे ने कहा कि वह खुद जंगल सफारी जाकर मामले की जांच करेंगे. इस मामले में दो गाइड नवीन पुरैना और नरेंद्र सिन्हा के साथ-साथ ड्राइवर ओम प्रकाश भारती को तत्काल निलंबित कर दिया गया. 



छत्तीसगढ़ के वन विभाग ने लगभग 800 एकड़ में रायपुर के बाहरी इलाके में एक जंगल सफारी विकसित की है. वर्तमान में टाइगर सफारी में 4 बाघ हैं, 106 शाकाहारी को हर्बिवोर सफारी में रखा जाता है, जिसमें चीतल, सांभर, नीला बैल, बार्किंग हिरण और ब्लैकबक्स शामिल हैं. भालू सफारी में वर्तमान में 4 भालू हैं.
   

Related posts

वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी तहमीना से जब पूछा गया कि आपके घर में किसकी चलती है, तो हंसते हुए जवाब दिया मेरे सोहर की- वीडियो सुने।

Ajit Sinha

कश्तियों से जो टकराये, उसे तूफान कहते हैं, जो तूफानों से टकराये, उसे “Indian Navy” का जवान कहते हैं, इस वीडियो को जरूर देखें 

Ajit Sinha

करप्शन फ्री इंडिया के कार्यकर्ताओं ने सड़क में बने गड्डो में धान की रोपाई की-देखें वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!