Athrav – Online News Portal
खेल चंडीगढ़ पलवल फरीदाबाद हरियाणा

खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम के दादा स्वर्गीय जयपाल गौतम का मुक्ति धाम आश्रम पलवल में विधि विधान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के दादा जयपाल गौतम का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। स्वर्गीय जयपाल गौतम की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान हुड्डा सेक्टर-2 पलवल से आरंभ होकर मॉल गोदाम रोड स्थित मुक्ति धाम आश्रम पलवल पर जाकर संपन्न हुई, जहां उनका विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि खेल मंत्री के चाचा बिजेंद्र गौतम ने दी। अंतिम यात्रा में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम सहित उनके परिजन व क्षेत्र भर से भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित आम जनों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा खेल मंत्री गौरव गौतम एवं उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि उनके परिवार के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है, जिसे पूरा नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जयपाल गौतम के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ रहे और समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। जयपाल गौतम एक सम्मानित, विनम्र एवं अत्यंत सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा, परोपकार, धार्मिक कार्यों और मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। समाज में उनका योगदान अतुलनीय रहा। वे हमेशा लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे और सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रत्येक कार्य में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में न केवल समाज में मानवीय मूल्यों के उत्थान का कार्य किया, बल्कि नई पीढ़ी को संस्कार, ईमानदारी और नैतिकता का मार्ग भी दिखाया। उनका सादा जीवन, उच्च विचार और सभी वर्गों के प्रति समान व्यवहार उन्हें एक आदर्श व्यक्तित्व के रूप में स्थापित करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ, पूर्व विधायक दीपक मंगला, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, मनोज रावत, वीरपाल दीक्षित, पंकज विरमानी, चंद्रपाल शर्मा, पार्षद देवदत्त शर्मा, , रामी सरपंच, शम्भू पहलावान, भक्ति शर्मा पार्षद, बांके शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल, सुरेश भारद्वाज, कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक हुड्डा, भाजपा नेता योगेश बैरागी, जिला परिषद पलवल के प्रतिनिधि नरेंद्र सहित विभिन्न अधिकारी व जिला के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद में पहुंचा टिड्डी दल, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल के सहायक निजी सचिव ने की लाइव रिपोर्टिंग-देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद:25,000 पेड़, पौधे लगाकर एक्सप्रेसवे की सुंदरता को बढ़ाना एनएचएआई का लक्ष्य: विक्रम सिंह

Ajit Sinha

हरियाणा में 2015 से 2022 तक 21437 पुलिसकर्मियों की हुई भर्ती : पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x