Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

व्यापारी से 50 लाख रूपए की रंगदारी मांगने के आरोप में एक अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने महेंद्रगढ़ जिले में एक व्यापारी से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने और मांग पूरी न करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि खाद व बीज की दुकान के मालिक आलोक ने पुलिस को मामले की सूचना दी थी। पीड़ित ने गत 12 दिसंबर को कनीना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि दो युवक कनीना अनाज मंडी में उसकी दुकान पर आए और 50 लाख की रंगदारी मांगी और पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में, फोन पर भी 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।  शिकायत के आधार पर इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेकर तुरंत जांच शुरू करते हुए कनीना के चेलावास निवासी पंकज उर्फ बच्चा नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पैसे के लालच में वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related posts

कांग्रेस के झूठ का गुब्बारा फूटा, हरियाणा में ‘भरोसा दिल से, भाजपा फिर से’ की गूंज : पीएम मोदी

Ajit Sinha

केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री डी.वी. सदानंद गौडा व केंद्रीय जल शकि राज्यमंत्री रत्नलाल कटारिया ने 3 जिलों के डीसी को पुरस्कार प्रदान किए।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनआईटी आर्थिक अपराध शाखा ने आज धोखाधड़ी और सालसाजी के मामले में पटवारी को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x