Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

एचएसवीपी, फरीदाबाद द्वारा बिना विकास कार्य पूरे किए प्लॉट की ई-नीलामी पर हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन सख्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन ने फरीदाबाद में बिना विकास कार्य पूरे किए प्लॉट की ई-नीलामी और आवंटी को समय पर कब्जा न दिए जाने के मामले में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की लापरवाही मानते हुए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं। आयोग के मुख्य आयुक्त टी.सी. गुप्ता द्वारा पारित अंतिम आदेशों में कहा गया है कि बिना सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित किए प्लॉट को ई-नीलामी में डालना और कब्जा प्रमाण पत्र जारी करना नियमों के विपरीत है। आयोग ने स्पष्ट किया कि “जैसा है, जहां है” नीति का अर्थ यह नहीं है कि निर्माण योग्य बुनियादी ढांचा ही उपलब्ध न हो।

मामले में यह भी सामने आया कि आवंटी के खाते में गलत कब्जा तिथि दर्ज की गई, जिससे उस पर अनावश्यक शुल्क लगने की आशंका थी। आयोग ने इस तिथि को तुरंत हटाने तथा नियमों के अनुसार 5.5 प्रतिशत ब्याज का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, कमीशन ने एचएसवीपी को निर्देश दिया कि दोषी अधिकारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।कमीशन ने इस प्रकरण में आवंटी शिवा रामा कृष्णा गरापाटी को 5,000 रुपये का मुआवजा देने के आदेश भी दिए हैं, जिसे एचएसवीपी को 15 दिनों के भीतर अदा करना होगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी प्लॉट को ई-नीलामी में डालने से पहले सभी विकास कार्यों का पूरा होना अनिवार्य है।

Related posts

लड़की से छेड़छाड़ करने के शक में 14 वर्षीय लड़के की ह्त्या करने के आरोपित दशरत को बिहार से अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ में व्यापारियों के लिए 6 से 8 नवंबर तक चलेगा कोविड जांच अभियान : अपराजिता

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयार की रणनीति, मंत्रियों की लगाईं ड्यूटी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x