Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने आज 4 आईएएस अधिकारियों, एक आईआरएस और एक एचसीएस अधिकारी के तबादले किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से चार आईएएस अधिकारियों, एक आईआरएस और एक एचसीएस अधिकारी के नियुक्ति और स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग तथा शहरी संपदा विभाग के प्रधान सचिव  अपूर्व कुमार सिंह को खेल एवं युवा मामले विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

हरियाणा भवन, नई दिल्ली के अतिरिक्त आवासीय आयुक्त तथा हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान, गुरुग्राम के अतिरिक्त निदेशक अशोक सांगवान को आवासीय आयुक्त, गुरुग्राम तथा हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान, गुरुग्राम का अतिरिक्त निदेशक लगाया गया है। स्मार्ट सिटी, फरीदाबाद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. गरिमा मित्तल को नगर निगम, फरीदाबाद के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा, भिवानी व चरखी दादरी के अतिरिक्त उपायुक्त और भिवानी व चरखी दादरी के जिला नगरपालिका आयुक्त राहुल नरवाल को तुरन्त प्रभाव से  उपायुक्त, भिवानी का दायित्व सौंपा गया है। वे भिवानी के उपायुक्त जयवीर सिंह आर्य के कोविड-19 से ठीक होकर अपना कार्यभार सम्भालने तक अतिरिक्त प्रभार के तौर पर यह कार्य देखेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय में रिसोर्स मोबलाइ जेशन सेल में सलाहकार तथा विदेश सहयोग विभाग के प्रधान सचिव योगेन्द्र चौधरी (आईआरएस)को मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यान्वयन से संबंधित कार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह, एचसीएस अधिकारी  देवेंद्र शर्मा को तुरन्त प्रभाव से जिला पानीपत में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है। वे अपने मौजूदा कार्यभार के अलावा हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली को लिक्विड ऑक्सीजन के आवंटित कोटा के उत्पादन तथा सुचारू और निर्बाध आपूर्ति/आवागमन से जुड़े तमाम मुद्दों की निगरानी में  विकास यादव की सहायता करेंगे।

Related posts

मानव रचना विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: 1500 छात्रों को दी गई डिग्रियां, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बढ़ाई गरिमा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कोतवाली थाना पुलिस पहले ही युक्ति के ससुरालियों पर कार्रवाई कर दी होती तो आज युक्ति अपने मम्मी -पापा के बीच होती, इंसाफ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: देश में ईडी और सीबीआई का खौफ फैलाने वाले बीजेपी को दिल्ली की जनता ने दिया अपने अंदाज में ठोस जवाब।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x