Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने आज राज्य के 14 जिलों में इंटरनेट सेवाओं को बंद करने की अवधि 24 घंटों के लिए और बढ़ा दी हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, सिरसा, सोनीपत और झज्जर जिलों में वॉयस कॉल को छोडकऱ मोबाइल इंटरनेट की सेवाओं (2जी/3जी/4जी/सीडीएमए/जीपीआरएस),एसएमएस सेवाओं (केवल अधिसंख्य एसएमएस) और सभी डोंगल सेवाओं को निलंबित करने की अवधि एक फरवरी, 2021 शाम 5 बजे तक के लिए बढ़ा दी है।

राज्य सरकार ने एसएमएस , व्हाट्सएप, फेसबुक ट्विटर आदि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से दुष्प्रचार और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के गृह सचिव ने लोक सुरक्षा का ध्यान रखते हुए ‘टैंपरेरी सस्पैंशन ऑफ टेलीकॉम सर्विसिज (पब्लिक इमरजेंसी और पब्लिक सेफ्टी) रूल्स ,2017 का रूल 2’ के तहत इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

बीएस एनएल (हरियाणा के अधीन आने वाले क्षेत्र) सहित हरियाणा में टेलिकॉम सेवाएं देने वाली सभी कंपनियों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में शांति बनाए रखने व लोक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा ये आदेश जारी किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति इन आदेशों के उल्लंघन का दोषी पाया जाएगा तो वह संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होगा।

Related posts

बोले, भाजपा की सरकार में जनता को नजरअंदाज कर कोई चैन से नहीं रह सकता:एमएलए राजेश नागर 

Ajit Sinha

फरीदाबाद सेहतपुर स्कूल की सेहत सुधारने के लिए 30 लाख देंगे शिक्षा मंत्री, एल.एन पाराशर ने जताया आभार, घटिया सामग्री न लगाए।

Ajit Sinha

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से मुलाकात के बाद पटवारी एवं कानूनगो ने समाप्त की हड़ताल, ज्ञापन सौंपकर रखी मांगें

Ajit Sinha
error: Content is protected !!