Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव साकेत कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा नागरिक उड्डयन विभाग के सलाहकार और विशेष सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। हरियाणा राज्यपाल की सचिव श्रीमती जी. अनुपमा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण, नई दिल्ली के मुख्य प्रशासक का कार्यभार सौंपा गया है।        



इसके अलावा, हरियाणा सरकार ने वर्ष-2016 बैच के दो आईएएस अधिकारियों को 1 जनवरी, 2020 से सीनियर टाइम स्केल देकर पदोन्नत किया है। जिन आईएएस अधिकारियों को पदोन्नत किया है, उनमें राहुल नरवाल और  अभिषेक मीना शामिल हैं। इसके साथ ही, हरियाणा सरकार ने वर्ष-2007 बैच के चार आईएएस अधिकारियों को 1 जनवरी, 2020 से सिलेक्शन ग्रेड प्रदान किया है, जिनमें अतुल कुमार, डी.के. बेहरा, के. मकरंद पांडुरंग और रवि प्रकाश गुप्ता शामिल हैं।

Related posts

हरियाणा पुलिस की सिपाही परीक्षा लीक मामले में 7 आरोपित अरेस्ट,1 करोड रुपए में डील करके आंसर की प्राप्त की गई थी।

Ajit Sinha

भाजपा के राज में बहुत कुछ टूटा है जिसे जोड़ने की जरुरत है – दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने व आमजन की सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!