Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस और दो एचसीएस अ‌धिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस और दो एचसीएस अ‌धिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल की सचिव, हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण, नई दिल्ली की मुख्य प्रशासक और वन एवं वन्यजीव विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती जी. अनुपमा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, 2020 के लिए नोडल अधिकारी नियुक्ति किया गया है।        

एचसीएस अधिकारियों में अंबाला कैंट की उप मंडल अधिकारी (नागरिक) श्रीमती ममता को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा एक्साइज एरिया, अंबाला कैंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उप सचिव गगनदीप सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हाउसिंग बोर्ड, हरियाणा, पंचकूला के सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।

Related posts

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 5 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं

Ajit Sinha

कांग्रेस में एकबार फिर हुई बड़ी ज्वाइनिंग, 50 से ज्यादा सरपंच और पूर्व सरपंचों ने सैंकड़ों लोगों के साथ ज्वाइन की पार्टी

Ajit Sinha

पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल की अध्यक्षता में पंचकूला में आयोजित की गई पहली बी-लेवल कल्याण गोष्ठी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!