Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से पांच आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से पांच आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।चरखी दादरी के उपायुक्त  राजेश जोगपाल को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा, जयबीर सिंह आर्य की प्रशिक्षण अवधि के दौरान भिवानी के उपायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

मेवात डेवलपमेंट एजेंसी, नूहं के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और नूहं के उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा, नरेश कुमार की प्रशिक्षण अवधि के दौरान पलवल के उपायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।हिसार की उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा, नरहरि सिंह बांगड़ की प्रशिक्षण अवधि के दौरान फतेहाबाद के उपायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

महेंद्रगढ़ के उपायुक्त अजय कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा,  यशेंद्र सिंह की प्रशिक्षण अवधि के दौरान रेवाड़ी के उपायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद के प्रशासक और शहरी संपदा, फरीदाबाद के अतिरिक्त निदेशक कृष्ण कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा,यशपाल की प्रशिक्षण अवधि के दौरान फरीदाबाद के उपायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: प्रदेश में बनेगी नगर निकाय के रूप में तीसरी सरकार, घर-घर तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ -सीएम

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हमारी हरियाणवी संस्कृति ही हमारी पहचान – मनोहर लाल

Ajit Sinha

सीआईए में तैनात एक पुलिसकर्मी (एसपीओ) 40000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x