Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय गुडगाँव राष्ट्रीय

एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक के मेहमानों को गुरुग्राम में मिला सुखद अनुभव


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: जी-20 एंटी करप्शन  वर्किंग ग्रुप की बैठक में शामिल हुए विदेशी प्रतिनिधियों को गुरुग्राम में सुखद अनुभव मिला है। भारत में एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक के मेजबान हरियाणा को लेकर विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधि गुरुग्राम में मिले आदर सत्कार व यहां की संस्कृति से बेहद प्रभावित नजर आए। गुरुग्राम में एक से तीन मार्च तक आयोजित बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ वैश्विक लड़ाई पर हुए मंथन में शामिल विदेशी प्रतिनिधियों ने अपने शब्दों से भारत में मिले सम्मान व सत्कार की प्रशंसा करते हुए खुशी जताई।
पहली बार भारत पहुंचने पर मिला सम्मान व सत्कार

जी-20 के स्थाई सदस्य इंडोनेशिया के प्रतिनिधि बुदी संतोसो एंटी करप्शन वर्किंग की बैठक में शामिल होने के लिए पहली बार भारत आए है। उन्होंने हरियाणा के गुरुग्राम शहर में आयोजित बैठक में शामिल होने के अनुभव को प्रशंसनीय बताया। भारत में गुरुग्राम की मिलेनियम सिटी के तौर पर पहचान है। इस बैठक के लिए गुरुग्राम में पहुंचने पर मिले सम्मान व सत्कार की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है।

हरियाणा के भ्रमण स्थलों को लेकर उत्साहित

स्विट्जरलैंड से बैठक में शामिल होने पहुंचे प्रतिनिधि यूरस आंद्रेज का भी गुरुग्राम में अच्छा अनुभव रहा। उन्होंने अपना अनुभव सांझा करते हुए बताया कि भारत की अध्यक्षता में शानदार आयोजन हो रहा है। यहां आकर अच्छा आतिथ्य सत्कार मिला और मुख्य बैठक के साथ-साथ हरियाणा के गुरुग्राम शहर में अच्छे लोगों से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि यहां आस-पास भ्रमण स्थलों की यात्रा का भी कार्यक्रम है जिसको लेकर वे बेहद उत्साहित है।

गुरुग्राम में हुआ घर जैसा महसूस

एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप के आमंत्रित राष्ट्र मॉरीशस से पहुंची नंदिता देवी के लिए गुरुग्राम में अपने घर जैसा अनुभव मिला। उन्होंने बताया कि सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित बैठक, स्थानीय परिवहन के साधनों व गुरुग्राम शहर के विकास ने प्रभावित किया है। इस यात्रा का वह अच्छा अनुभव लेकर अपने देश लौटेंगी।

गुरुग्राम के लोगों की मिलनसारिता ने किया प्रभावित

कनाडा के प्रतिनिधि एलेन लेबेर के लिए गुरुग्राम का अनुभव शानदार रहा। उन्होंने बताया कि किसी भी शहर के प्रति समझ विकसित करने के लिए वहां के स्थानीय लोगों के बारे में जानना जरुरी होता है। यहां के लोग मृदुभाषी, मिलनसार व हमेशा मदद के लिए तैयार बताया। उन्होंने गुरुग्राम को भारत का विकसित शहर बताते हुए यहां के इंफ्रास्ट्रक्टर की भी प्रशंसा की।गुरुग्राम में हुआ परफेक्ट आयोजन, आतिथ्य सत्कार भी प्रशंसनीय इटली की एलेना तोमासिनी ने जी-20 एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की गुरुग्राम में आयोजित बैठक के प्रबंधों की प्रशंसा की। भारत की इस यात्रा ने उन्हें प्रभावित किया है। यहां के लोगों से अच्छा व्यवहार मिला है और यह पूरा आयोजन परफेक्ट है। उन्होंने यहां मिले आतिथ्य सत्कार की भी सराहना की।

Related posts

भाजपा नेता कुलभूषण ने अपनी सरकार की कथनी और करनी पर उठाए सवाल और सीएम को लिख डाला पत्र-जरूर पढ़े

Ajit Sinha

राहुल गांधी ने आज एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए क्या कहा, सुने उन्हीं के जुबानी इस वीडियो में।

Ajit Sinha

वोटर हेल्पलाइन एप पर टीवी से भी पहले मिलेंगे चुनाव के नतीजे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x