Athrav – Online News Portal
नोएडा

ट्रांसफार्मर की चिंगारी से निकली आग,एक थाने में पहुंची आग, कार्यालय सहित जली 100 गाड़ियां।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली में उस वक्त एकदम से हड़कंप मच गया जब थाना परिसर में लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई और यह आग इतनी भीषण थी, कि देखते ही देखते तेजी से  फैल कर थाने के अंदर तक पहुंच गई और उसने कोतवाल के दफ्तर को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई , और फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां  तुरंत मौके पर पहुंच गई , और दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया और पुलिस के बडे अधिकारी भी मौके पर पर पहुंच गए और ये आग का तांडव लगभग एक घंटे तक  चला, और आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन इस आग में लगभग 100 गाड़ियां चपेट में आ गई , और जलकर खाक हो गई। 

ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण फैली आग तेजी से फैली और कासना की बिल्डिंग अस्थायी रूप से वन विभाग की भूमि पर इंसुलेटिड फाइबर पैनल मैटेरियल से हुए ऑफिस और थाना प्रभारी के कार्यालय को चपेट  ले लिया जिसके कारण थाना प्रभारी कार्यालय में भी जल गया. थाना प्रभारी कार्यालय में रखे फर्नीचर और दस्तावेज भी जल गए हैं। आग की जानकारी मिलते ही सभी बड़े अधिकारी और फायर ब्रिगेड गाड़िया मौके पर  पहुंच गई और आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया. करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया गया. इस आग की चपेट में आ कर थाना परिसर में खड़ी लगभग 100  माल मुकदमे, सीज और लावारिस बाइक व सरकारी मोटर साईकिल और 5 से 6 चार पहिया वाहन जल गये हैं। गनीमत यह रही की आग में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।

Related posts

गैंगस्टर एक्ट में वांटेड और 20 हजार का इनामी बदमाश, पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से हुआ घायल – पकड़ा गया।

Ajit Sinha

50 हजार का इनामी घायल समेत 3 बदमाश गिरफ्तार, करीब एक करोड़ कीमत तीन लग्जरी कार बरामद।

Ajit Sinha

तीन पहियों के सहारे थमती साँसों को आस देने के लिए, ट्रैफ़िक पुलिस ने शुरू की ऑटो एंबुलेंस सेवा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x