Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

कोरोना संक्रमण के कारण शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों को 3 -3 लाख रूपए की सहायता स्वरूप में भेंट की गई हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: पुलिसकर्मियों को कोरोना फ्रन्टलाइन वॉरियर्स के रूप में सम्मान देते हुए कोरोना संक्रमण के कारण शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों को 3 -3 लाख रूपए की धनराशि मैन काइंड फार्मा कम्पनी जुनेजा ब्रदर्स द्वारा सहायता स्वरूप में भेंट की गई हैं। कोरोना संक्रमण के कारण गुरुग्राम पुलिस के अब तक कुल 1 इंस्पेक्टर ,1 सब इंस्पेक्टर,1 एसपीओ. व 1 कुक सहित कुल 4 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है ।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक मैनकाइंड फार्मा कम्पनी जुनेजा ब्रदर्स द्वारा पुलिसकर्मियों को कोरोना फ्रन्टलाइन वॉरियर्स मानते हुए कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मान स्वरूप उनके परिवार को सहायता राशि के रूप में 3 -3 लाख रुपए देने की अनूठी पहल की। इस कड़ी में आज सुशील बालाजी, नेशनल हेड मैनकाइंड फार्मा, विकास पाठक, रिजनल हेड मैनकाइंड फार्मा तथा विनोद मेहरा, मैनकाइंड फार्मा द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय में आकर पुलिस आयुक्त के.के. राव ने कोरोना संक्रमण के कारण अपनी जिन्दगी गंवाने वाले चारों पुलिसकर्मियों के परिजनों के नाम 3-3 लाख रूपए  की धनराशि के चेक सहायता स्वरूप धनराशि के रूप में दिए गए। पुलिस कमिश्नर के.के. राव द्वारा मैनकाइंड फार्मा कम्पनी जुनेजा ब्रदर्श द्वारा उनकी द्वारा चलाई गई इस अनूठी पहल के लिए उनकी सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गई।

Related posts

सैमसंग कंपनी के अधिकारी बनकर आमजनों से धोखाधड़ी से ठगी करने वाले तीन आरोपित पकडे गए।

Ajit Sinha

मंत्री राव नरबीर सिंह ने सेक्टर 48 वार्ड-16 में विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ।

Ajit Sinha

लात -घूसों से युवक की पीट -पीट कर हत्या करने के मामले में दो भाइयों को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x