Athrav – Online News Portal
Uncategorized नोएडा

ड्राईवर को नींद की झपकी, एक हौंडा सिटी कार गिरी नहर में, एक शख्स की मौत , चार लोग हुए घायल।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा एन एच 91 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा दिल्ली से सिकंदराबाद जा रही होंडा सिटी का ड्राइवर को नीद की झपकी आने से कोर्ट के पुल नहर में गिरी , इस हादसे में 1 की शख्स की मौत हो गई ,चारों घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। साथ ही मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर इलाके की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। ये हादसा दादरी कोतवाली क्षेत्र की हैं।

ग्रेटर नोएडा दादरी कोतवाली क्षेत्र के कोर्ट के पुल पर उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार सिकंदराबाद की तरफ जा रही थी ,और इस कार की ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई , इससे अनियंत्रित होते हुए गंग नहर की पटरी को तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। कार के गंग नहर में गिरते हुए चारों तरफ चीख पुकार बच गई।

इस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के सिविल अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग कार में सवार होकर दिल्ली से सिकंदराबाद जा रहे थे उस समय यह बड़ा हादसा हुआ।

Related posts

दिवाली से पहले बढ़ते प्रदूषण का स्तर ने एक बार फिर से खतरे की घंटी बजा दी जल रहा कूड़ा, बढ़ रहा वायु प्रदूषण

Ajit Sinha

सेक्टर-25A में चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार।

Ajit Sinha

लूटपाट का विरोध करने और शोर मचाने पर नीलम शुक्ला की गई थी हत्या, आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x