Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और वांछित बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, सहित कुल 4 बदमाश पकड़े गए -वीडियो देखें।

https://fb.watch/tgqag6btpN/
अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा:ग्रेटर नोएडा की कोतवाली रबूपुरा पुलिस और वांछित बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो बदमाशों को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया है. घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके पास से तीन अवैध तमंचे और कारतूस और ब्रेजा गाड़ी भी बरामद हुई है। पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुए सौरव और गौरव को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि विकेश और गोविंदा को पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन के दौरान पकड़े  है। एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि गत 7 जुलाई को रबूपुरा के गांव भोयरा में रास्ते को लेकर हुए विवाद में फायरिंग करने वाले इन बदमाशों को पुलिस तलाश कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को इनपुट मिला कि चारों बदमाश काले रंग की ब्रेजा गाड़ी में भागने के फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी.एडिशनल डीसीपी ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर 20 गौर सिटी के पास ब्रेजा कार को देख पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देख कर कार सवार बदमाश भागने लगे लेकिन कार की स्पीड तेज होने के कारण कार और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई.  कार से  उतर कर बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे,  पुलिस के जवाबी कार्रवाई में सौरव और गौरव को पैर में गोली लगने से घायल हो गए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.  जबकि विकेश और गोविंदा को कांबिंग ऑपरेशन के दौरान  गिरफ्तार किया गया.  पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है इन बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे कारतूस और ब्रेजा गाड़ी बरामद की गई है. 

Related posts

गृह मंत्री अनिल विज के आदेश पर चलाया जा रहा अभियान,पहले हफ्ते  में भारी मात्रा में मादक पदार्थ व अवैध शराब जब्त

Ajit Sinha

आर्म्स एक्ट केस में शामिल एक फरार खतरनाक अपराधी को दिल्ली के मक्सूदाबाद स्थित राणा जी एनक्लेव से पकड़ा गया।

Ajit Sinha

घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम के कारण टकराई एक दर्जन गाड़ियां, चार घायल, एक की हालत गंभीर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x