Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

जिलाधीश ने रोडवेज संयुक्त एक्शन कमेटी द्वारा घोषित एक दिवसीय हड़ताल के दृष्टिगत नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:जिलाधीश एवं डीसी अजय कुमार ने 9 जुलाई को हरियाणा रोडवेज संयुक्त एक्शन कमेटी द्वारा घोषित एक दिवसीय हड़ताल को ध्यान में रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कर्मशाला एवं बस स्टैंडों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की है।जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि हड़ताल के दौरान यूनियन प्रतिनिधि बसों की आवाजाही को बाधित करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 17(2) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिलाधीश ने गुरुग्राम के तहसीलदार जगदीश चंद को कर्मशाला गुरुग्राम, जीएमडीए के सहायक अभियंता कुलदीप सिंह को गुरुग्राम बस स्टैंड, सोहना की तहसीलदार शिखा को बस स्टैंड सोहना व पटौदी के तहसीलदार रोहताश को बस स्टैंड पटौदी के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है, जो निर्धारित स्थलों पर प्रातः 2:00 बजे से हड़ताल की समाप्ति तक तैनात रहेंगे।

Related posts

वोट डालने के लिए वोटरों को ऑटो चालक मुफ्त में मतदान केंद्र तक ले जाएंगे

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर द्वारा जिला के कई गांवो में नहरी पेयजल आपूर्ति को लेकर की गई घोषणाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा

Ajit Sinha

ग्राइंडर ऍप के माध्यम से दोस्ती, किडनेप व फिरौती मांगने के मामले में चार आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x