Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

खाने -पीने के सामान खत्म हो जाने पर उपजे विवाद में चाकू मारकर युवक की सनसनीखेज हत्या, आरोपित पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:डीसीपी सृष्टि गुप्ता के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार सक्रियता से काम कर रही है। डीसीपी द्वारा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर न जाने पाए। इसी दिशा में तेजी से कार्रवाई करते हुए थाना चंडीमंदिर प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल सिंह व चौकी सेक्टर-25 टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक हत्या के आरोपित  को महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित  को सेक्टर-26 मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार गया।यह मामला 7 जुलाई की रात का है, जब मृतक रमन (उम्र 23 वर्ष), जो मूल रूप से गांव बूआना, जिला जींद का रहने वाला था और पिछले एक वर्ष से ज़ीरकपुर (पंजाब) में एक अपार्टमेंट में केयरटेकर के रूप में कार्यरत था, अपने दोस्तों के साथ मोरनी टी-पॉइंट के आगे पार्टी करने गया था। यह जानकारी रमन के बड़े भाई राहुल और दोस्त अमन ने पुलिस को दी।

अमन ने बताया कि उसका जन्मदिन था, और सभी दोस्त पार्टी के बाद सेक्टर-26 पंचकूला स्थित आशियाना गेट के बाहर पहुंचे, जहां एक अर्जुन नामक युवक की फास्ट फूड रेहड़ी है। रमन ने अर्जुन से कुछ खाने-पीने की मांग की, लेकिन अर्जुन ने बताया कि सामान खत्म हो गया है। इसी बात को लेकर रमन और रेहड़ी पर काम करने वाले आकाश के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। आरोप है कि आकाश ने रेहड़ी पर रखा चाकू उठाकर रमन की छाती में वार कर दिया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। घायल रमन को तुरंत सेक्टर-6 अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपित  युवक के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(2) व 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस चौकी सेक्टर-25 इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर विकास द्वारा की जा रही है।डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हमारी टीम ने मौके का निरीक्षण किया, सीन ऑफ क्राइम यूनिट ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए और तकनीकी जांच के साथ आरोपित  की पहचान सुनिश्चित की गई। यह हमारी पुलिस टीम की प्रोफेशनल दक्षता और तेज कार्रवाई का परिणाम है कि महज कुछ घंटों में आरोपित  गिरफ्तार कर लिया गया। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। अगर इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भी संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कल आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा।

Related posts

बेटी और बहु के साथ गलत हरकत करता था, इसलिए मां – बेटे ने मिलकर पिता की हत्या की, टुकड़े -टुकड़े कर फेंक दिया -अरेस्ट

Ajit Sinha

डीजीपी अजय सिंघल:स्वतंत्रता दिवस, कांवड़ यात्रा, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के मद्देनजर हरियाणा पुलिस अलर्ट मोड पर।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए निरंतर अग्रसर हरियाणा पुलिस-शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x