Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने आज ग्रीन बेल्ट के जमीनों पर वर्षों से जमे अवैध कब्जों को किया ध्वस्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वाईएमसीए और सेक्टर -9-10 की डिवाइडिंग रोड पर कई वर्षों से जमे हुए अवैध कब्जों को आज ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। ये अवैध कब्ज़ा हटाने की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया। निगम अधिकारी के माने तो ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

निगम एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि वाईएमसीए और सेक्टर -9 -10 रोड स्थित ग्रीन बेल्ट की जमीनों पर अवैध कब्जे करके लोग ढाबा, चाय की दुकानें , खोखे में अन्य कई सामानों की दुकानें लगा कर अपना धंधा-पानी चला रहे थे, इसी धंधे की वजह से लोग यहां पर कई वर्षों से जमे हुए थे और इन सभी दुकानों की वजह से सेक्टरों की खूबसूरती बिगड़ रही हैं।

इन दुकानों जमे असमाजिक लोग कई बार आते जाने महिलाओं को देख अश्लील हरकतें करते हैं, और कई बार यहीं अज्ञात चोरों को आसपास के कोठियों में चोरी करने का आइडीया भी मिलता हैं। उनका कहना हैं कि इसी तरह की शिकायतें उन्हें मिली थी , और आज इसी क्रम में वाईएमसीए व सेक्टर-9 -10 डिवाइडिंग रोड से अवैध कब्जे हटाए गए हैं। उनकी ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। यहां से अवैध कब्जे हटाने से असमाजिक तत्वों का जमाबड़ा ख़त्म होगी, और हो रही छोटी -बड़ी वारदातों पर अंकुश लगेगा,लोग सुरक्षित रहेंगें।

Related posts

फरीदाबाद: मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के प्रधान बने अतर सिंह भड़ाना

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में आयोजित चर्चित “रामलीला” में केंद्रित सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने की शिरकत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा ने नहीं बदली टिकट तो अवश्य लडूंगा निर्दलीय चुनाव : दीपक डागर

Ajit Sinha
3 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x