Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

मासूम बच्चे की लाश मकान के छत के ऊपर लगे एक पानी की टंकी में मिली, हत्या, पुलिस की जांच जारी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली थाना न्यू शौक नगर कुंडली गांव में एक 4 माह के बच्चे का पानी की टंकी में लाश मिली हैं। बच्चे की मां अपने घर से बाहर गई थी अपने लिए दूसरे मकान की तलाश करने के लिए, जब वह लगभग 20 मिनट बाद अपने घर वापस आई तो उसने देखा कि उसका 4 माह का बच्चा कमरे में नहीं है, इसके बाद  वह तुरंत इधर-उधर अपने बच्चे को तलाशने लगी.

लेकिन उसका बच्चा कहीं नहीं मिला वह अपने बच्चे को तलाशने  पास की नदी पर भी गई, नदी पर वह इसलिए गई , क्योंकि एक हफ्ता पूर्व उसके बड़े बेटे जिसकी उम्र मात्र 2 साल है उसे भी कोई उठाकर ले गया था खोजबीन के बाद वह नदी के किनारे मिला।इसी वजह से  बच्चे की मां ने सोचा कि हो सकता है कि मेरे इस बच्चे को भी वही  कहीं नदी के किनारे तो कोई नहीं ले गया।

उसके बाद जब वह अपने घर आई तो घर की छत पर बच्चे की खोज करने लगी. पानी की टंकी में नजर गई तो उसने देखा कि 4 माह के बच्चे का शव उस टंकी में पड़ा हुआ था. वही परिवार वालों का अभी तक किसी पर कोई शक नहीं है। पुलिस सभी किराएदारों  को और मकान मालिक से पूछताछ कर रही है कि आखिर इतने छोटे बच्चे की हत्या की वजह क्या है। पुलिस जांच अभी जारी हैं। 

Related posts

फरीदाबाद: हत्या के मामले में नीमका जेल में बंद विचाराधीन कैदी नागरिक अस्पताल से वाकर के सहारे हुआ फरार ।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: नूंह में दर्ज जबरन धर्मांतरण मामले में आरोपी अबु बकर और सहजाद को पुलिस ने किया अरेस्ट, एसटीएफ गठित।

Ajit Sinha

धोखे से तेज रफ़्तार गाड़ी के आगे सवारी को धकेल कर हत्या करके, सामान लेकर भागने वाला ड्राईवर अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x