Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद के सेक्टर-10 से एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश, उसमें 11 लाख 23 हजार 800 रुपये थे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद,बल्लभगढ़: सेक्टर-10 की मार्केट से बदमाश एटीएम को उखाड़ कर ले गए, जिसमें 11 लाख 23 हजार 800 रुपये बताए गए हैं। एटीएम उखाड़ने से पहले मार्केट के चौकीदार को बदमाश उठा कर ले गए और जंगल में छोड़ कर वापस आए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-10 की मार्केट में एक्सिस बैंक का एटीएम लगा हुआ था। मार्केट में नेपाल निवासी करण चौकीदारी करता है और मार्केट में ही सोता है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि मंगलवार की रात 2.30 बजे मार्केट में वो पहरा दे रहा था। तभी पिकअप आकर रुकी, जिसमें कई युवक सवार थे। वे सेक्टर-17 जाने के लिए रास्ता पूछने लगे। इस दौरान दो लोगों ने उठा कर उसे पिकअप में डाल लिया और कुछ दूर जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद 3.15 बजे जब वो जंगल से वापस मार्केट आया, तो एटीएम गायब था। एटीएम को बेल से बांध कर पिकअप से खींच कर उखाड़ा दिखाई दे रहा था।



इसकी पुलिस को सूचना दे दी। मार्केट से एटीएम उखाड़ने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बैंक के अधिकारियों ने बताया कि मशीन में 7 फरवरी को 6 लाख रुपये डाले थे। इससे पहले भी मशीन में पैसे थे। हालांकि तीन दिन से मशीन बंद थी, लेकिन मशीन में 11 लाख 23 हजार 800 रुपये बताए गए हैं। जिसकी जांच की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: एक शख्स ने आज सेक्टर -3 स्थित एक मकान पर मां -बेटी को सरेआम गोली मार दी, पुलिस ने आरोपित को धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अमित शाह की रैली की तैयारी हेतु हुई भाजपा की संगठनात्मक बैठक

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -85 लूटपाट के मामले में दो लूटेरों व एक शख्स को एक देशी कट्टे ,एक जिंदा कारतूस सहित पकडे हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!