Athrav – Online News Portal
जरा हटके हरियाणा

दो फीट की गली में फंसा सांड, निकालने के लिए तोड़नी पड़ी घर की दीवार

रेवाड़ी:  शहर के मोहल्ला शुक्रपुरा में बुधवार शाम को एक सांड दो फ़ीट की गली में आकर फंस गया। सांड के फंसने की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली उसे निकालने का प्रयास किए गए। चार घंटे के प्रयासों के बाद गली के साथ लगते एक मकान की दीवार तोड़कर सांड को निकाला जा सका।

मोहल्ला शुक्रपुरा में हरियाणा अचार फैक्टरी के निकट स्थित एक दो फीट की गली में शाम करीब चार बजे सांड आकर फंस गया। सांड के फंस जाने से स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने अपने स्तर पर सांड को निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद भी जब सांड नहीं निकल पाया तो दमकल विभाग को सूचना दी गई। तमाम प्रयासों के बाद आखिरकार रात आठ बजे के करीब गली के साथ लगते एक मकान की दीवार को तोड़ा गया। दीवार तोड़कर सांड को बाहर निकाला गया। सांड पूरी तरह निढाल हो चुका था। जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया।



जानकारी के मुताबिक सांड घूमते हुए जा रहा था कि वह संकरी गली होने की वजह से उसमें फंस गया। वह खुद को निकालने की लिए हरसंभव किया किया लेकिन निकल नहीं पाया। सांड की स्थिति देखते ही स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम के सामने घर की दिवार तोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं दिखा। इसीलिए घर की दीवार को तोड़कर उसे निकाला गया।

Related posts

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो फरीदाबाद की टीम ने 20 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल मुस्ताक को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

हरियाणा प्रदेश में 91 मतगणना केन्द्रों पर तैनात किए गए 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मी-शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने 6.5 करोड़ रुपये की सिगरेट लूट का किया खुलासा, एक अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!