Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

क्राइम ब्रांच ने एक शख्स को 6 देशी कट्टे और एक राइफल के साथ किया गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी उपलब्धि हैं: एसीपी क्राइम। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम : क्राइम ब्रांच ,सोहना की टीम ने अवैध हथियारों के निर्माण करने और बेचने के आरोप  में एक शख्स को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए हथियार तस्कर से पुलिस ने 7 अवैध हथियार बरामद किए हैं। यह खुलासा आज एसीपी क्राइम शमशेर सिंह ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए।     

एसीपी शमशेर सिंह ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्राइम ब्रांच, सोहना इन्स्पेक्टर सत्येन्द्र रावल की टीम ने एक आरोपी उम्मर खान निवासी कैथवाडा थाना कैथवाडा ज़िला भरतपुर,राजस्थान उम्र 37 वर्ष को एक सूचना के आधार पर कुल 7 अवैध हथियारों के साथ वाटिका मोड़, सदर सोहना के इलाक़ा से गिरफ़्तार किया है जिस में से कुल 6 अवैध देशी कटटा 315 बोर व एक अवैध 12 बोर की राइफ़ल शामिल है। 



उनका कहना हैं कि आरोपी उम्मर खान इन हथियारों को बेचने की फ़िराक़ में आया था। आरोपी ख़ुद अवैध हथियार बनाने का काम करता है। और पिछले क़रीब 5/6 वर्ष से हथियार बनाता आ रहा था। अब तक क़रीब 700 अवैध हथियार बना चुका है।  पकड़े गए आरोपी को अदालत के संमुख पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा व अवैध हथियार बनाने का सामान व औज़ार बरामद किए जाएँगे व जिन लोगों को आरोपी उम्मर खान ने हथियार बेचे है उनकी जानकारी हासिल की जाएगी और हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस टीम की अच्छी और बड़ी कामयाबी है

Related posts

गार्डन गैलेरिया मॉल में बार स्टाफ द्वारा ग्राहक को पीट -पीट कर हत्या करने का सामने आया सीसीटीवी फुटेज।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल की टीम ने आज क्रिप्टो ट्रेडिंग धोखाधड़ी रैकेट में शामिल मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha

शादी का झांसा देकर भाई की साली से जबरन बलात्कार करने के आरोपित को एनआईटी महिला थाना पुलिस किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!