Athrav – Online News Portal
नोएडा

देश के प्रसिद्ध कवि कुंवर बेचैन का कोरोना संक्रमण से नोएडा के कैलाश अस्पताल में निधन

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा:देश के प्रसिध्द कवि कुंवर बेचैन का कोरोना से आज 12 बजे कैलाश अस्पताल में निधन हो गया। कोरोना होने के बाद से उनका नोएडा के कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा था। कवि कुंवर बेचैन और उनकी पत्नी संतोष कुंवर दोनों कोरोना संक्रमित हो गए थे। इन दोनों की 12 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से दोनों दिल्ली के लक्ष्मीनगर स्थित सूर्या अस्पताल में भर्ती थे।

हालत में सुधार नहीं होने पर डॉ. कुंवर बेचैन को आनंद विहार स्थित कोसमोस अस्पताल में शिफ्ट किया गया। वहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई थी, ऐसी जानकारी मिलने पर कुमार विश्वास ने अपने तमाम डॉक्टरों से मदद की अपील की मगर कहीं से मदद नहीं मिली फिर उन्होंने ट्विटर पर मदद मांगी तो नोएडा के कैलाश अस्पताल के मालिक डॉ, महेश शर्मा ने मदद की उनको अपने अस्पताल में बेड दिलवाया। जबकि उनकी पत्नी की हालत स्थिर थी। वह सूर्या अस्पताल में ही भर्ती हैं। डॉ कुंवर बेचैन गाजियाबाद के नेहरू नगर में रहते थे।।

Related posts

दो दिन से लापता छह साल की बच्ची का शव एक पार्क में संदिग्ध अवस्था में मिलने मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Ajit Sinha

प्रदेश के चाइल्ड हेल्थ केयर में सबसे प्रीमियर पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट में ढाई सौ स्वास्थ्यकर्मी वेतन में बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

समान मुआवजा, नौकरी और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर, हजारों किसान ने घेरा एनटीपीसी भवन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x