Athrav – Online News Portal
खेल नोएडा

पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में 18 स्वर्ण पदक हासिल कर की ओवरआल चैंपियनशिप कब्जे में की आइटीबीपी ने

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) द्वारा आयोजित 10वी अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैम्पियनशिप आईटीबीपी की टीमों ने पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में 18 स्वर्ण पदक हासिल कर की ओवरआल चैंपियनशिप जीत ली है. राजस्थान पुलिस 6 स्वर्ण के साथ दूसरे और महाराष्ट्र पुलिस 4 स्वर्ण पदक तीसरे स्थान पर रही. ग्रेटर नोएडा में 39वीं बटालियन आईटीबीपी कैंपस में आयोजित चैम्पियनशिप के समापन के अवसर आईबी के विशेष निदेशक सुनील कुमार बंसल और मुख्य अतिथि विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की। 

कोविड-19 महामारी के संक्रमण की स्थिति के बाद आयोजित इस अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैम्पियनशिप में, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, राज्य पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों की कुल 24 टीमों ने भाग लिया. 5 दिवसीय लंबी चैंपियनशिप में 371 से अधिक पुरुष और महिला तीरंदाजों ने तीरंदाजी की विभिन्न श्रेणियों- रिकर्व, कंपाउंड और भारतीय में पदक, व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित स्पर्धाओं में में भाग लिया. यह पहली बार है जब आईटीबीपी ने अखिल भारतीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप की समग्र चैंपियनशिप की दोनों श्रेणियों में जीत हासिल की है. आइटीबीपी के कांस्टेबल नीरज चौहान और दीप्ति कुमारी को क्रमशः चैंपियनशिप का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला तीरंदाज घोषित किया गया, जिन्होंने रिकर्व स्पर्धाओं में भाग लिया था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और आईबी के विशेष निदेशक सुनील कुमार बंसल ने कहा कि अखिल भारतीय पुलिस चैंपियनशिप देश के पुलिस बलों की तीरंदाजी प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा मंच रही है। आईटीबीपी के एडीजी ए एम प्रसाद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कहा कि आईटीबीपी ने चैंपियनशिप के लिए सभी आवश्यक एवं किए हैं. उन्होंने कहा कि आईटीबीपी विभिन्न खेलों के क्षेत्र में विशेष रूप से तीरंदाजी में वर्षों से बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. इस मौके पर आईएस दुहन, आईजी ट्रेनिंग आईटीबीपी ने कहा कि वर्षों से अखिल भारतीय पुलिस चैंपियनशिप की कई प्रतियोगिताएं का आयोजन करना बल के लिए गर्व का विषय है।

Related posts

लूट के मामले में फरार चल रहा था बदमाश, पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने घायल।

Ajit Sinha

पुलिस ने रिहायशी सेक्टर में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री में छापा मार कर 4 लोगो को किया अरेस्ट, मिलावटी शराब बरामद। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद जिले के खिलाडिय़ों ने एक बार फिर विदेश में लहराया तिरंगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x