Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद की टीम ने आज एक जींस की फैक्टरी में की छापेमारी, अवैध रूप से रंगाई और धुलाई का काम चल रहा था।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व प्रदूषण विभाग, फरीदाबाद की संयुक्त टीम ने आज शुक्रवार को चल रही एक जींस की कंपनी में छापेमारी की कार्रवाई की। इस छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम ने जब कंपनी मालिक से इससे जुड़े सम्बंधित कागजात दिखाने को कहा, तो वह कोई भी कागजात नहीं दिखा सका। ये अवैध कंपनी गांव मिर्जापुर, बल्लभगढ़, फरीदाबाद में चल रही थी, जिसमें जींस की रंगाई और धुलाई का काम किया जा रहा था। अब प्रदूषण विभाग की टीम इससे आगे की कार्रवाई कर रही है।   
 
डीएसपी साकिर हुसैन ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 30.12.2025 को मुख्यमंत्री उडन दस्ता, फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बल्लभगढ़ के मिर्जापुर क्षेत्र में अवैध रूप से फैक्ट्री चलाई जा रही है जहाँ पर जींस के कपड़े की रंगाई व धुलाई में उपयोग किए जाने वाले कैमिकल आदि को उपयोग करने के बाद निकलने वाले गंदे पानी को खुले में छोड दिया जाता है। जिससे प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है। इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा सुनील कुमार AE प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बल्लभगढ़ की टीम के साथ मिर्ज़ापुर डेरी जोन, गांव सीही की राजस्व सम्पदा मे बीर सिंह की जमीन मे बने शेड हाल मे जींस रंगाई की चल रही वर्कशॉप का औचक निरीक्षण किया गया।

इस वर्कशॉप को रंजीत नामक व्यक्ति द्वारा किराए  पर लेकर आर्य वाशिंग कम्पनी के नाम से चलाया जा रहा था। यहाँ पर रंगाई  व धुलाई का काम किया जाता मिला। इस कार्य मे उपयोग किए  जाने केमीकल आदि के निकलने वाले वेस्ट को खुले में छोड़ा पाया गया, जिससे जल प्रदूषण किया जा रहा था। प्रदूषण विभाग की टीम द्वारा वैध दस्तावेज पेश करने बारे कहा लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नही कर सके। निरीक्षण के दौरान जींस रंगाई  की वर्कशॉप पृरी तरह से अवैध चलती पाई जाने पर प्रदुषण विभाग द्वारा स्पॉट इंस्पेक्शन तैयार की व बताया कि वर्कशॉप संचालक को कारण बताओ नोटिस दी गई है। 

Related posts

हरियाणा:मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की 1100 करोड़ रूपए से अधिक के राहत पैकेज की घोषणा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी को जलभराव ने किया कैद, पानी में फंसे वाहनों को जल्द निकालें पुलिसकर्मी, हनीफ कुरैशी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जल निकासी की समस्याओं के समाधान के लिए फरीदाबाद को 3 उप-शहरों में विभाजित किया जाएगा: सुधीर राजपाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x