Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

केन्द्र व राज्य सरकार आम जनमानस को सहुलियत देने के लिए 24 घंटे कर रही है कार्य:नायब सिंह सैनी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार आम जनमानस को सहूलियत देने के लिए 24 घंटे कार्य कर रही है।  देश व प्रदेश में समाज के अंतिम व्यक्ति की समस्या और सोच को जहन में रखकर जनकल्याणकारी योजनाएं तैयार की जा रही है। इन योजनाओं से समाज के सभी लोगों का उत्थान हो रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को देर सायं लाडवा के एक निजी पैलेस में आयोजित  कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद नवीन जिंदल,  पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और दीपशिखा प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा हल्का के कार्यकर्ताओं व आमजन के मन की बात को सुना। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखी,मुख्यमंत्री ने कहा कि एक-एक व्यक्ति की समस्या का समाधान किया जाएगा।          

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केन्द्र और प्रदेश की तमाम योजनाओं को  कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा और कहा कि सरकार की एक-एक योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ता का मुख्य दायित्व है। इस प्रदेश में जिस प्रकार  कार्यकर्ताओं ने अपने संघर्ष से ट्रिपल इंजन की सरकार को बनाया है,ठीक उसी प्रकार इस ट्रिपल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका भी अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेशवासियों को करोड़ों रुपए की सौगात देने के लिए हरियाणा में आ रहे है। प्रधानमंत्री हिसार में एयरपोर्ट का उद्घाटन और यमुनानगर में 800 मैगावाट के थर्मल प्लांट का शिलान्यास सहित अनेक परियोजनाओं की सौगात देंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबका साथ सबका विकास और हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति को आधार बना कर ट्रिपल इंजन की सरकार तीन गुणा तेज गति के साथ विकास कार्य करवाएंगी। प्रदेश के सभी हल्कों में छोटी और बड़ी परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पूरा खाका भी तैयार कर लिया गया है। प्रदेश के हर व्यक्ति को खुशहाल बनाने की सोच लेकर सरकार आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही आमजन की एक-एक समस्या को तवज्जो देकर सरकार समाधान कर रही है। आमजन को अपनी समस्या लेकर चंडीगढ़ ना आना पडे, इसके लिए जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर सप्ताह में 2 दिन समाधान शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर सांसद नवीन जिंदल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Related posts

शहीद भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट-दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

30 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते तहसील कल्याण अधिकारी विकास कुमार रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मई को सोनीपत लोकसभा के गोहाना में करेंगे रैलीः सुभाष बराला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x