
अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: सीबीआई ने ECHS के एक मेडिकल ऑफिसर और एक निजी अस्पताल के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी मेडिकल ऑफिसर को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। मेडिकल ऑफिसर पर आरोप है कि वह अवैध कमीशन के बदले मरीजों को जानबूझकर उस खास निजी अस्पताल में रेफर कर रहा था। गत 15 मार्च 2026 को दर्ज इस मामले में कुल 5 लोगों को नामजद किया गया है।

सीबीआई की जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, यह पूरा नेक्सस सरकारी खजाने और मरीजों की मजबूरी पर फल-फूल रहा था। इस कार्रवाई के तहत सीबीआई ने नोएडा, एटा, फिरोजाबाद और फर्रुखाबाद समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है, जहाँ से अहम डिजिटल सबूत और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। फिलहाल दोनों आरोपी हिरासत में हैं और CBI इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

