Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

अन्य राज्यों की टीमों के डीएचबीवीएन के दौरे पर पूर्व अनुमति अनिवार्य।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार अब किसी भी अन्य राज्य से आने वाली टीम को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के किसी भी कार्यालय, परियोजना या स्थल का दौरा करने से पहले, पूर्व अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। निर्देशों के अनुसार, बिना पूर्व अनुमति के किसी भी बाहरी टीम को डीएचबीवीएन की गतिविधियों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एकत्र करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।डीएचबीवीएन प्रवक्ता ने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी अन्य राज्य की टीम डीएचबीवीएन के किसी भी स्थल का दौरा करने का प्रस्ताव रखती है, तो पहले इसकी अनुमति प्रबंध निदेशक, डीएचबीवीएन से सुनिश्चित की जाए। निगम ने स्पष्ट किया है कि इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विभागीय सूचनाओं की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था बनी रहे।

Related posts

पत्नी के चरित्र पर शक था, इसीलिए उसकी हत्या कर उसके शव को पंखे पर लटका, आत्महत्या का रूप देने वाला पति पकड़ा गया।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: 110 करोड़ रुपए की बिजली चोरी पकड़ी और 60 करोड़ रुपए वसूले – पी सी मीणा

Ajit Sinha

चार लोगों की हत्या की साजिश रची थी, जिसमें से एक शख्स की गोली मार कर हत्या चुके हैं,4 आरोपितों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x