Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पूर्व प्रधान को कार सवारों ने अगवा करने का प्रयास किया, लेकिन शोर मचाने पर लोगों की भीड़ ने दो बदमाशों को धर दबोचा।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित खेड़ा चौगानपुर गांव से पूर्व प्रधान हातम सिंह को कार सवारों ने अगवा करने का प्रयास किया, लेकिन हातम सिंह कार की चाबी छीन ली और शोर मचा दिया। मौके पर एकत्र हुई लोगों की भीड़ ने दो बदमाशों को दबोच लिया और उनकी धुनाई कर दी। एक बदमाश मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने जमीन को लेकर अनिल दुजाना गिरोह पर वारदात कराने का शक जाहिर किया है।

थाना ईकोटेक -3 पर इकट्ठा हुए लोग गांव खेड़ा चौगानपुर के हैं जिन्होंने गांव के ही पूर्व प्रधान हातम सिंह के अपहरण का प्रयास करने वाले दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया हैं वही अन्य फरार बदमाशो की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पूर्व प्रधान का कहना हैं कि पिछले कई दिनों से ये लोग मेरे घर पर आ रहे थे  और धमकी दे रहे हैं और अपने आप को दुजाने का बदमाश बता रहे थे। आज इन कार में सवार बदमाशों ने मुझे अपनी गाड़ी में जबर्दस्ती डाल लिया और एक किलोमीटर तक लेकर भी गए उसके बाद जब उनकी गाड़ी आगे टकरा गई तब मैं गाड़ी से भागा  हूँ और शोर मचाने पर गांव के लोगों ने दो बदमाशों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया हैं। पुलिस ने मुझसे तहरीर ले ली हैं और एफआईआर दर्ज कर रहे है। डीसीपी हरीश चंदर ने बताया ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित खेड़ा चौगानपुर गांव में पूर्व प्रधान हातम सिंह भाटी के अपहरण का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होने शोर मचा दिया। मौके पर एकत्र हुई लोगों की भीड़ ने दो बदमाशों को दबोच लिया पुलिस के हवाले कर दिया एक बदमाश मौके से भाग निकला। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल यह पता चला है कि ऐमनाबाद में नौ एकड़ जमीन को लेकर पूर्व प्रधान का बिजेंद्र से विवाद चल रहा था। आरोपी अनिल दुजाना गिरोह से जुड़े हो सकते हैं, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है, पड़ताल की जा रही है। बिजेंद्र नाम के व्यक्ति से पूर्व प्रधान का जमीन को लेकर विवाद है। इसी को लेकर घटना की जानकारी परिजनों ने दी है। केस दर्ज कर अन्य आरोपियों की  तलाश किया जा रहा है।

Related posts

नकली इंस्टाग्राम अकाउंट पर लड़कियों की अश्लील तस्बीरें पोस्ट करने की धमकी देने के आरोपित रेस्तरां का कैशियर अरेस्ट।

Ajit Sinha

तहसीलदार बड़खल ने अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, ग्रीन फील्ड कॉलोनी पर कराया धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में केस दर्ज।

Ajit Sinha

चलती कार में लगी आग, युवक और युवती ने किसी तरह जलती कार से कूद कर अपनी बचाई जान, झुलसे, वीडियो वायरल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x