Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ग्राम प्रधान के परिवार वालो की दबंगई, घर में घुस कर मारपीट, जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायरिंग की. 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा जारचा थाने क्षेत्र गांव आनंदपुर में शराब पीकर गाली गलौज कर रहे, गांव के दबंगों का विरोध करना एक परिवार को उस समय भारी पड़ गया, जब दबंगों ने घर में घुसकर परिवार के सभी सदस्यों के साथ मारपीट की,  कनपटी पर पिस्तौल लगाकर जान से मारने की धमकी दी और हवाई फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जारचा थाने की पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पिस्तौल से चलाई हुई ये वही गोलियां हैं,जो दबंगों ने परिवार वालों को धमकाने के लिए हवाई फायर किया था पीड़ित अंकित कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है,कि 23 जनवरी को वह अपने ड्यूटी से घर लौटा था, उस समय उसके ताऊजी महिपाल सिंह घर में थे। तभी वर्तमान ग्राम प्रधान सोनपाल के पिता चेन पाल नशे में धुत होकर अपने बेटे मोनू और अशोक के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब हम लोगों ने इसका विरोध किया तो उनके बेटो ने मारपीट शुरू कर दी। जब हमारी ताई जी बीच बचाव करने के लिए आई तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा।  

उनकी हालत गंभीर है और उन्हें नवीन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  इन लोगों ने मेरे माथे पर पिस्तौल लगाकर मुझे जान से मारने की धमकी दी और और हवाई फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए। अंकित का कहना है,वर्तमान प्रधान सोनपाल की शह पर अक्सर गाँव वालो के साथ मारपीट करते हैं। एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर जारचा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Related posts

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी तलाकशुदा पत्नी के साथ फ्लैट में जहर खाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

Ajit Sinha

लहसुन की बोरियों के बीच में छिपाकर ले जाई जा रही 50 पेटी शराब बरामद, दो अरेस्ट, गाडी मालिक फरीदाबाद का हैं।

Ajit Sinha

पत्नी के साथ जीजा के अवैध संबंध थे, इसलिए साले ने अपनी पत्नी के साथ मिल कर अपने जीजा की हत्या कर दी-पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!