Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अपहरण किए गए होटल मालिक के 15 वर्षीय बेटे का शव बुलंदशहर के नहर में मिला।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र से अपहरण किये गये होटल कारोबारी कृष्ण शर्मा के 15 वर्षीय कुणाल का शव बुलंदशहर के कोतवाली देहात इलाके की बलिपुरा नहर में मिला है. कासना में होटल से 4 दिन पहले  एक महिला और स्कोडा गाड़ी से बदमाश अपहरण कर ले  गए थे बदमाश, घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी।  आज कुणाल का शव मिला है। परिजन पुलिस पर जांच में लापरवाही करने का लगा रहे है। बुलंदशहर के इसी नहर से होटल कारोबारी कृष्ण कुमार शर्मा के 15 वर्षीय बेटे कुणाल का शव मिला है। इसके बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। कुणाल की मां तो अपने बेटे के गम में विक्षिप्त-सी हो गई है। उसका रो रो के बुरा हाल है.

घर में बेटी की 10 मई को होने वाली थी शादी, शादी वाले घर में खुशियाँ की जगह मातम छाया हुआ है। कुणाल के परिजन पुलिस पर जांच में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं उनका कहना था कि पुलिस शुरू से ही अपहरण की बात स्वीकार नहीं कर रही थी, पुलिस का कहना था कि कुणाल अपने आप ही गाड़ी में बैठकर गया है। पुलिस ने इस मामले में कुछ भी नहीं किया।
ग्राफिक्स:  …
ग्रेटर नोएडा जोन में इस साल छात्रों के अपहरण के बाद  हत्या का ये तीसरा मामला है। 
– फरवरी 2024 में दनकौर के बिलासपुर क्षेत्र में व्यापारी के नाबालिग बेटे वैभव सिंगल की अपहरण के बाद हत्या।  
– फरवरी 2024 बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र यश मित्तल की उसके ही चार दोस्तों ने गला दबाकर हत्या कर दी. 
-अब मई 2024 में बीटा दो क्षेत्र में आठवीं के छात्र कुणाल शर्मा की हुई है अपहरण के बाद हत्या….
तीन घटनाएं हो जाने के बावजूद भी पुलिस कर रवैया नहीं बदला है। कुणाल का शव बरामद होने के बावजूद पुलिस का कहना है कि कुणाल के चले जाने के बाद परिजनों सूचना पर एफआईआर दर्ज की गई. जांच में यह तथ्य निकाल कर ये आया कि वह एक लड़की के साथ गया था. परिवार वालों के शक के आधार पर पुलिस सभी से पूछताछ कर रही थी, आज उसका शव बुलंदशहर में बरामद हुआ है। 

Related posts

फरीदाबाद; बर्थडे पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच हुई झगड़े में एक गुट के 3 दोस्तों को चाकू घोंपने के तीसरा आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

अपराध शाखा ने इंडियन आयल के दो टेंकरों से अवैध शराब की 1610 पेटियों को किया बरामद, दो गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x