Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

भारतीय जनता पार्टी आगामी एक महीने तक कोई भी जन-आंदोलन या सार्वजनिक प्रदर्शन नहीं करेगी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कोरोना वायरस के संक्रमण से देशवासियों को डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। इस संक्रमण से मुकाबला करने के सबसे महत्वपूर्ण कदम सतर्कता और स्वच्छता हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर कई बातों पर चर्चा की। इसमें एक बात काफी महत्वपूर्ण है जिसे मैं आप सबके साथ साझा करना चाहता हूँ। भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए यह तय किया है कि आगामी एक महीने तक पार्टी कोई भी जन-आंदोलन या सार्वजनिक प्रदर्शन नहीं करेगी लेकिन जनता से जुड़े सभी मुद्दों को प्रभावी एवं पुरजोर तरीके से ज्ञापनों एवं अन्य वैकल्पिक माध्यमों द्वारा उठाती रहेगी।

भारतीय जनता पार्टी ने इस बाबत सभी सभी प्रदेश इकाइयों को एक सर्कुलर भी जारी किया है। हमने प्रदेश इकाइयों को इस बात के लिए भी कहा है कि हम कोरोना के मद्देनजर सभी जरूरी सतर्कता बरतें और छोटे-छोटे समूहों में लोगों को इससे अवगत कराएं कि इस समय हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। हमें स्वच्छता और साफ-सफाई के लिए भरपूर कोशिश करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस से बचाव और इसके रोकथाम के लिए सार्क देशों के साथ जॉइंट एक्शन प्लान बनाने हेतु वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आयोजित मीटिंग में भी इस बात पर जोर दिया था कि हमें इस समय घबराना नहीं चाहिए बल्कि सतर्कता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
इसी आलोक में भारतीय जनता पार्टी ने यह निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की हमारी केंद्र सरकार द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जन-जागरूकता और बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। हमारी सरकार ने देशवासियों की सुरक्षा एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए सभी जरूरी व एहतियाती कदम उठाये हैं। कोरोना से बचने के लिए हमारी सरकार ने विभिन्न माध्यमों के द्वारा सभी जरूरी गाइडलाइन जारी किए हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से इसका पालन करने की खुद अपील की है मैं पुनः समग्र देश की जनता से अपील करता हूँ कि आप स्वच्छता एवं सतर्कता पर विशेष ध्यान दें एवं अफवाहों से बचें। हम सब मिल कर कोरोना से लड़ेंगे और निस्संदेह यह लड़ाई जीतेंगे।

Related posts

सीबीआई अदालत ने अमरीक सिंह अपहरण मामले में पंजाब पुलिस के पूर्व डीएसपी को दोषी ठहराया.

Ajit Sinha

एलपीजी गैस की किल्लत व कीमतों में बेतहाशा वृद्धि बीजेपी सरकार की फेल विदेश नीति व लापरवाही,अव्यवस्था का नतीजा : सुशील गुप्ता

Ajit Sinha

राहुल और प्रियंका ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया, उससे उनके महिला सम्मान के नारों की पोल खुल गई है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!