Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पंचकूला के थाना रायपुररानी के हिरासत में मंदिर में चोरी के आरोप बंद आरोपित ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, न्यायिक जांच जारी है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: थाना रायपुररानी में मंदिर में चोरी करते हुए पकड़े एक चोर ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली, इस मामले में न्यायिक दंडाधिकारी पंचकूला की निगरानी में जांच की जा रही है ,जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपित पुलिसकर्मी व अन्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की माने तो मृतक चोर को मंदिर में चोरी करते हुए सरपंच एवं अन्य लोगों ने रंगे हाथों पकड़ कर के थाना रायपुररानी के पुलिस के हवाले कर दिया था, मृतक चोर पर पहले से ही दो मुकदमें दर्ज है।  

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार शाम को थाना रायपुररानी से सूचना प्राप्त हुई कि अभिषेक (24 वर्ष), पुत्र दर्शन, निवासी गांव हिंगोला, थाना राइपुररानी,जिला पंचकूला को गांव के सरपंच एवं अन्य ग्रामीणों द्वारा मंदिर में चोरी करते हुए पकड़ा गया जिस पर पहले भी चोरी के दो मुकदमें  अंकित हैं ।उसे सरपंच तथा अन्य ग्रामीणों द्वारा थाने में चोरी की राशि के साथ  थाना राइपुररानी  में पेश किया गया और लिखित शिकायत दी गई ।इसपर घटना के संबंध में एफआईआर संख्या 108, धारा 305 एवं 331(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया ।इसके उपरांत यह ज्ञात हुआ कि इसी दौरान अभिषेक  ने थाने के  एक कमरे में खुद को फांसी लगा ली है।पुलिस द्वारा उसे तुरंत सिविल अस्पताल, सेक्टर-6, पंचकूला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चूंकि यह मामला पुलिस हिरासत में हुई मृत्यु से संबंधित है, अतः मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, पंचकूला की निगरानी में न्यायिक जांच की जा रही है, जो वर्तमान में प्रगति पर है। पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही हैं और इस घटनाक्रम में यदि कोई  पुलिसकर्मी या  कोई भी  अन्य व्यक्ति  दोषी पाए जाते हैं , तो उनके विरुद्ध विधि अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

लूट के इरादे से घूम रहे बावरिया गैंग के बदमाशो और पुलिस के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल

Ajit Sinha

उपलब्धिः सीसीटीएनएस क्रियान्वयन में हरियाणा पुलिस रही अव्वल, प्रथम रैंक से सम्मानित

Ajit Sinha

रिटार्यड पुलिस इंस्पेक्टर के संग मिलकर एएसआई 1000 गज में बने कोठी पर कब्ज़ा करना चाहता था, झूठे केस दर्ज किए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x