Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

स्कूल बस में टक्कर मारने के मामले में आरोपित ट्राला चालक पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
एक तेज रफ़्तार ट्राला ने आज एक स्कूल बस में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूल बस पलट गई, इसमें सवार दो स्कूली बच्चे व महिला हेल्पर घायल हो गई थी। घायल अवस्था में तीनों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस संबंध में थाना बादशाहपुर , गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा कर, तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्राला सहित आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।    

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज बुधवार को थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना केहर चौक सेक्टर-70, गुरुग्राम में एक ट्राला व स्कूल बस का एक्सीडेंट होने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां पर स्कूल बस पलटी हुई थी तथा एक्सीडेंट में दो बच्चे तथा एक महिला हेल्पर घायल हो गई थी, जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। स्कूल बस चालक ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि आज बुधवार को वह ट्यूलिप चौक होते हुए स्कूल में जा रहा था। जब वह  केहर सिंह चौक सेक्टर-70, गुरुग्राम पर पहुंचा तो एक ट्राला चालक ट्राला को तेजी से लापरवाही से चलाता हुआ आया तथा बस में टक्कर मार दी जिससे बस पलट गई तथा उसमें बैठे दो बच्चे व एक महिला हेल्पर घायल हो गई। प्राप्त शिकायत पर थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज  किया गया। उनका कहना है कि थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त मुकदमा  में आरोपित ट्राला चालक को  गिरफ्तार कर लिया। आरोपित का नाम दीपक निवासी दातील जिला कोटपूतली बहरोड़ (राजस्थान)  हैं।  आगामी कार्यवाही की जा रही है।  

Related posts

सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए विकास कार्य में तेजी लाएं – पीसी मीणा

Ajit Sinha

केन्द्रीय राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने विकसित भारत-संकल्प यात्रा, जनसंवाद कार्यक्रम की गुरुग्राम शहर में किया शुभारंभ

Ajit Sinha

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने जी.डी गोयनका विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में की शिरकत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x