Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

आई एम टी फरीदाबाद की वार्षिक आम सभा में वादों को पूरा करने के लिए उद्योग मंत्री विपुल गोयल का किया धन्यवाद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
आई  एम  टी फरीदाबाद  की वार्षिक आम सभा कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने उद्योगपतियों को किये हुए वादों को पूरा करते हुए आगे भी हर तरह की सरकार संभव मदद का भरोसा दिलाया।  उद्योग मंत्री ने अपने वादों  पूरा करते करते हुए  बढ़ी हुयी आई  एम  टी  प्लाट मूल्य वृद्धि को चार डिजिट में कम  करने की घोषणा कीेके अतिरिक्त  प्लाट का  एक साथ भुगतान करने पर दस प्रतिशत की छूट , जिसमे पुराने भुगतान भी शामिल है।
आई  एम  टी फरीदाबाद के प्रधान पप्पू जीत सिंह सरना ने कहा कि  कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की इन  घोषणाओं से ज्यादा से ज्यादा लोगो को फायदा होगा और बाकी और लोगो भी आई  एम  टी फरीदाबाद में प्लाट खरीदने के लिए प्रोत्साहित होंगे।  ज्यादा से ज्यादा उद्योगपति इन  योजनाओ का लाभ सिडबी के द्वारा भी उठा सकते है।  सिडबी के जनरल मैनेजर ऋषि दिवेदी  ने बताया की सिडबी से आई  एम  टी फरीदाबाद के प्लॉट्स को कम दरों पर फाइनेंस कर रहा है और इसके साथ साथ जो ऑउटसंडींग पैसा है उसको भी उद्योगपति सिडबी और सरकार  की योजनाओ का लाभ उठा सकते है।
आई  एम  टी फरीदाबाद  महासचिव सुभाष चन्दर ने आई  एम  टी फरीदाबाद के नए आने वाले प्रधान एम् एल  शर्मा का स्वागत किया और मजबूत ,तरीके से आई  एम  टी फरीदाबाद के लोगो की समस्याओ का समाधान और सरकार तक उनकी आवाज   पहुँचाने का भरोसा दिलाया। इस मौके परउद्योगपतियों की जरूरतों और जानकारी के आदान प्रदान  आई  एम  टी फरीदाबाद की वेबसाइट का शुभारम्भ किया गया।   इस मौके पर राजीव चावला , जे पी मल्होत्रा , आर एस  गांधी , एच के बत्रा , एच एल  भूटानी , नीरज भूटानी , कृष्ण कौशिक , वीरभान शर्मा , आई जे लाम्बा , रवि वासुदेवा , अश्वनी महाजन , सुनील गुलाटी अरुण बजाज जी एस त्यागी सहित शहर के गणमान्य लोगो ने हिस्सा लिया।

Related posts

परिवाहन एंव खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने चेकिंग के दौरान रेती चोरी, ओवर लोडिंग के 35 डंपरों को किया पुलिस के हवाले 

Ajit Sinha

सड़क हादसों का सबब बनने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन फूफा जी-विनोद दीक्षित  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी रेलवे अंडरपास में बारिश के पानी भरे होने के कारण हो रहे हादसे को लेकर सैकड़ों लोगों ने की नारेबाजी, ज्ञापन सौपा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x